Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के खातों में सीएम मोहन यादव डालेंगे 23वीं किस्त

Sandeep Kumar | Apr 12, 2025, 18:34 IST
Share
cm-mohan-yadav-transfer-ladli-bahna-scheme-amount
Photograph: (the sootr)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडला से जल्द ही लाड़ली बहना योजना की राशि का ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान 1100 बेटियों का सामूहिक विवाह सम्मेलन भी आयोजित होगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 अप्रैल 2025 को मंडला जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे। मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री टिकरवारा गांव में 1100 बेटियों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री के द्वारा योजना की राशि का ट्रांसफर किया जाएगा। हालांकि, लाड़ली बहनों की किस्त हर महीने की 10 तारीख को आ जाती है, लेकिन अप्रैल में महीने में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस नेता कई तरह के सवाल खड़े कर चुके है।

e2492b48-fde
e2492b48-fde

कांग्रेस ने उठाए सवाल

विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई 'लाड़ली बहना योजना' की इस महीने की किश्त अब तक लाभार्थी महिलाओं के खातों में नहीं पहुंची है। कांग्रेस पार्टी ने इसे सरकार की वादाखिलाफी बताते हुए सवाल उठाए हैं। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार ने पहले बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए थे, जिसमें 'लाड़ली बहनें, 10 तारीख आ रही है' लिखा था, लेकिन इस बार 10 तारीख को योजना की राशि महिला लाभार्थियों के खातों में नहीं आई। पटवारी ने X पर लिखा, "क्या कर्ज में कमी हो गई या सरकार की नीयत बदल गई?"

ये खबर भी पढ़िए... MP में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

महिला बाल विकास मंत्री का बयान

इस बारे में महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि "लाड़ली बहना योजना की राशि हर महीने ट्रांसफर हो रही है। सभी लाभार्थियों के खातों में राशि डाली जाएगी। कोई किश्त नहीं रूकेगी।" उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को नकारते हुए स्पष्ट किया कि राशि की ट्रांसफर प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़िए... आगरा में सांसद रामजी लाल सुमन का विरोध, करणी सेना ने लहराईं तलवारें

60 साल की उम्र वाली महिलाओं का नाम गायब

इसके अलावा, 60 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली 3 लाख 19 हजार 991 महिलाओं के नाम पहले ही पोर्टल से गायब हो चुके हैं, जिस पर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। पटवारी ने मांग की है कि लाड़ली बहना योजना में आयु सीमा को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किया जाए और 60 वर्ष की आयु सीमा को बढ़ाकर 65 वर्ष किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी महिलाओं को धोखा दे रही है और तुरंत 3000 प्रति माह भुगतान किया जाए।

ये खबर भी पढ़िए... रिटायर्ड IAS आलोक श्रीवास्तव ने 60 की उम्र में थामी कूची, पेंटिंग्स ने मोहा दर्शकों का दिल

ये खबर भी पढ़िए... जबलपुर में बलि के लिए निकले थे चार, खुद हो गए मौत का शिकार, बच गया बकरा

एमपी न्यूज हिंदी | Ladli Behna Yojana | MP News | सीएम मोहन यादव

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • Ladli Behna Yojana
  • लाड़ली बहना योजना
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला कलेक्टर
  • एमपी न्यूज हिंदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा