उज्जैन दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, महाकाल वन मेला और करोड़ों के प्रोजेक्ट का करेंगे शुभारंभ

सीएम मोहन यादव आज उज्जैन में महाकाल वन मेले और हरियाखेड़ी जल प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। इसके पहले, वे भोपाल में दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि भी देंगे।

author-image
Kaushiki
New Update
cm mohan yadav

सीएम मोहन यादव दौरा:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज (11 फरवरी) का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। वे अपनी दिन की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देकर करेंगे। फिर दोपहर और शाम का वक्त प्रदेश की जनता के लिए खास होने वाला है। आइए, जानते हैं उनके आज के कार्यक्रम...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि

सीएम मोहन यादव के दिन की शुरुआत राजधानी भोपाल से होगी। आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि है। इस मौके पर सीएम भोपाल के लालघाटी चौराहा पहुंचेंगे। वहां आयोजित विशेष कार्यक्रम में वे उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद, सीएम उज्जैन के लिए रवाना होंगे। 

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

दोपहर 1:00 बजे सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) उज्जैन के प्रसिद्ध कालिदास अकादमी पहुंचेंगे। यहां वे 1133 करोड़ की हरियाखेड़ी जलप्रदाय योजना का भूमिपूजन करेंगे। इससे उज्जैन शहर को रोज सौ एमएलडी शुद्ध पीने का पानी मिलेगा।

इस प्रोजेक्ट की खास बातें ये है कि- ये उज्जैन शहर की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे शहर के कई इलाकों में पेयजल की किल्लत पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

इसके साथ ही उज्जैन को सफाई और टेक्नोलॉजी में भी बढ़ावा मिलेगा। कालिदास अकादमी में मुख्यमंत्री 16 नई डोर-टू-डोर कचरा गाड़ियां और 5 अन्य वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। 

महाकाल वन मेले का शुभारंभ

इसके बाद सीएम मोहन यादव शाम 4:00 बजे श्री महाकाल वन मेले का शुभारंभ करेंगे।

समृद्ध वन, खुशहाल जन थीम पर आधारित ये मेला 11 से 16 फरवरी तक चलेगा। इस मेले का उद्देश्य लोगों को जंगलों, आयुर्वेद और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है।

इसमें फॉरेस्ट प्रोडूस की प्रदर्शनी लगेगी। यहां लोग शुद्ध जड़ी-बूटियां और पारंपरिक उत्पाद खरीद सकेंगे। ये 5 दिवसीय आयोजन युवाओं और किसानों के लिए ज्ञान का केंद्र बनेगा।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Ladli Behna Yojana : फरवरी में इस दिन आ सकती है लाड़ली बहना की 33वीं किस्त

एमपी, सीजी और राजस्थान में बदला मौसम, दिन में गर्मी की दस्तक, तो रातों में हल्की ठंड बरकरार

11 फरवरी का इतिहास: एक अनाथ बालक कैसे बना भारतीय राजनीति का सूर्य

महाकाल CM Mohan Yadav सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम सीएम मोहन यादव दौरा सीएम मोहन यादव
Advertisment