Ladli Behna Yojana : फरवरी में इस दिन आ सकती है लाड़ली बहना की 33वीं किस्त

Amresh Kushwaha | Feb 05, 2026, 16:50 IST
Share
ladli behna yojana
ladli behna yojana

मध्य प्रदेश सरकार फरवरी 2026 में लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी करने जा रही है। जानें कब आएंगे आपके खाते में 1500 रुपए और योजना के भविष्य का पूरा रोडमैप...

मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं की निगाहें लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त पर टिकी हुई हैं। इस बार इस योजना की 33वीं किस्त जारी की जाएगी। इसके तहत 1.26 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपए भेजे जाते हैं। इस तरह राज्य सरकार हर महीने योजना पर लगभग 1857 करोड़ रुपए खर्च करती है। चलिए, आपको बताते हैं कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त...

15 फरवरी तक आएगी 33वीं किस्त

हर महीने की 10 तारीख तक भुगतान होने की पुरानी परंपरा को अब थोड़ा बदला गया है। सरकार के जरिए तय नई व्यवस्था के तहत अब हर महीने की 15 तारीख के आसपास राशि जारी की जाती है।

बता दें कि जनवरी महिने में योजना की 32वीं किस्त 16 जनवरी को जारी की गई थीं। वहीं इस बार अनुमान है कि 33वीं किस्त 15 फरवरी 2026 तक खातों में आ सकती है।

बंद नहीं होगी योजना

अप्रैल 2025 में राज्य सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस योजना को लेकर अहम जानकारी दी थी। इसमें कहा गया था कि लाड़ली बहना योजना बंद नहीं होगी। इस योजना की राशि हर महीने की 10 से 16 तारीख के बीच ट्रांसफर की जाएगी। सरकार अपनी सुविधा के अनुसार इन तारीखों के बीच खातों में राशि ट्रांसफर करेगी।

लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1750 रुपए!

पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि अभी सहायता राशि 1500 रुपए है। इस दीपावली में यह 1750 रुपए हो जाएगी। इसके बाद अगली दीपावली पर 2000 रुपए हो जाएंगे। 2028 की दिवाली पर एक हजार रुपए की बढ़ोतरी होगी।

इस तरह 3000 रुपए की राशि का वादा पूरा होगा। सरकार अपने वादों पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। लोधी ने कहा कि हम झूठ नहीं बोलते। यह काम करने वाली पार्टी है। जो लोग पार्टी से नहीं जुड़े हैं, पहले जुड़ें।

Sootr Knowledge

3000 रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य

लाड़ली बहना योजना की नींव साल 2023 में मध्यप्रदेश में रखी गई थी। इसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। योजना की शुरुआत में पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की सहायता राशि दी जाती थी।

इसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। वहीं अब सरकार का उद्देश्य मासिक राशि को 3000 रुपए तक पहुंचाना है। यह बदलाव महिलाओं की जरूरतों और महंगाई को देखते हुए किया गया था। हालांकि अब ऐसी जानकारियां सामने आ रही हैं, जो चौंकाने वाली हैं।

लाड़ली बहना योजना में अपना नाम कैसे चेक करें?

👉सबसे पहले, लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।

👉वेबसाइट के होम पेज पर आवेदन और भुगतान की स्थिति वाले लिंक पर क्लिक करें।

👉अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपनी आवेदन संख्या या सदस्य समग्र नंबर डालना होगा।

👉फिर, एक कैप्चा कोड दिखेगा, जिसे भरें और सबमिट पर क्लिक करें।

👉इसके बाद, आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) भेजा जाएगा।

👉उस OTP को सही-सही डालें और वेरिफाई करें।

👉OTP वेरिफाई होते ही, आपकी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसमें आपके आवेदन का भुगतान विवरण भी मिलेगा।

ग्राफिक्स के जरिए समझें योजना से जुड़ी जरूरी बातें

b5e59ffe-742
b5e59ffe-742


67bd872a-ad8
67bd872a-ad8




कौन कर सकता है लाड़ली बहना योजना में आवेदन

98400dd9-a31
98400dd9-a31


कौन नहीं कर सकता आवेदन

fed72786-cf5
fed72786-cf5


कैसै करें आवेदन

89911514-d1e
89911514-d1e


90928d3a-90b
90928d3a-90b


ये खबर भी पढ़िए...MP News: महिलाओं ने कहा- लाड़ली बहना के पैसे वापस ले लो, लेकिन गांव से हटाओ शराब दुकान

लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों के लिए हेल्पलाइन

लाड़ली बहना योजना के तहत अपना नाम चेक करने के लिए महिलाएं मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाकर अपनी आवेदन स्थिति देख सकती हैं। वहां पर उन्हें अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करना होगा और फिर OTP के माध्यम से अपनी स्थिति की जांच करनी होगी।

लाड़ली बहना योजना की किस्तों के समय

यहां दी गई हैं एमपी लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की अब तक की किस्तों की तारीखें-

  • पहली किस्त: 7 जून 2023
  • दूसरी किस्त: 11 जुलाई 2023
  • तीसरी किस्त: 10 अगस्त 2023
  • चौथी किस्त: 11 सितंबर 2023
  • 6वीं किस्त: 10 नवंबर 2023
  • 7वीं किस्त: 10 दिसंबर 2023
  • 8वीं किस्त: 10 जनवरी 2024
  • 9वीं किस्त: 10 फरवरी 2024
  • 10वीं किस्त: 1 मार्च 2024
  • 11वीं किस्त: 5 अप्रैल 2024
  • 12वीं किस्त: 4 मई 2024
  • 13वीं किस्त: 4 जून 2024
  • 14वीं किस्त: 5 जुलाई 2024
  • 15वीं किस्त: 10 अगस्त 2024
  • 16वीं किस्त: 9 सितंबर 2024
  • 17वीं किस्त: 5 अक्टूबर 2024
  • 18वीं किस्त: 9 नवंबर 2024
  • 19वीं किस्त: 11 दिसंबर 2024
  • 20वीं किस्त: 12 जनवरी 2025
  • 21वीं किस्त: 10 फरवरी 2025
  • 22वीं किस्त: 8 मार्च 2025
  • 23वीं किस्त: 16 अप्रैल 2025
  • 24वीं किस्त: 15 मई 2025
  • 25वीं किस्त: 16 जून 2025
  • 26वीं किस्त: 12 जुलाई 2025
  • 27वीं किस्त: 7 अगस्त 2025
  • 28वीं किस्त: 12 सितंबर 2025
  • 29वीं किस्त: 12 अक्टूबर 2015
  • 30वीं किस्त: 12 नवंबर 2025
  • 31वीं किस्त: 09 दिसंबर 2025
  • 32वीं किस्त: 16 जनवरी 2026

FAQ

  1. क्या है लाड़ली बहना योजना ?
    लाड़ली बहना योजना एक राज्य सरकार की पहल है। इसका उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना है। इसके तहत प्रत्येक पात्र महिला को सीधे उनके बैंक खाते में वित्तीय सहायता भेजी जाती है।
  2. यदि मुझे लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, तो मैं क्या कर सकती हूँ?
    यदि किसी महिला को लाड़ली बहना योजना से संबंधित कोई समस्या हो, तो वह हेल्पलाइन नंबर 0755 2700800 पर संपर्क कर सकती है। इसके अलावा, वह योजना की अधिक जानकारी के लिए cmladlibahna.mp.gov.in पोर्टल पर भी जा सकती है।
Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • एमपी लाड़ली बहना योजना
  • पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा