वाराणसी दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, बाबा विश्वनाथ को समर्पित करेंगे वैदिक घड़ी

Kaushiki | Apr 03, 2026, 10:32 IST
Share
cm-mohan-yadav
cm-mohan-yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज उज्जैन और वाराणसी के दौरे पर हैं। वे बाबा विश्वनाथ को भारतीय काल गणना पर आधारित एक खास वैदिक घड़ी समर्पित करेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 3 अप्रैल को उज्जैन में साइंस सेंटर का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद वे सीधे वाराणसी पहुंचेंगे। काशी में वे बाबा विश्वनाथ को वैदिक घड़ी समर्पित करेंगे। आइए जानें उनके आज के कार्यक्रम...

उज्जैन से हुई दिन की शुरुआत

सीएम मोहन यादव उज्जैन में तारा मंडल महाकाल The Master of Time अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके साथ-साथ सीएम उज्जैन में साइंस सेंटर का लोकार्पण भी करेंगे। ये सेंटर बच्चों को विज्ञान और धर्म का संगम सिखाएगा।

वाराणसी में बाबा विश्वनाथ को विशेष भेंट

इसके बाद दोपहर 02:05 बजे सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) उज्जैन से इंदौर पहुंचेंगे। दोपहर 02:15 बजे वे इंदौर से वाराणसी के लिए रवाना होंगे। शाम 04:30 बजे वे शिव की नगरी काशी पहुंच जाएंगे।

काशी पहुंचकर सीएम स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम यहां बाबा विश्वनाथ को वैदिक घड़ी भेंट करेंगे। ये घड़ी पुराने टाइम कैलकुलेशन मेथड पर काम करती है।

क्या है इस वैदिक घड़ी की खासियत

ये वैदिक घड़ी आम घड़ियों से बिल्कुल अलग और खास है। ये पूरी तरह भारतीय काल गणना पद्धति (Indian time calculation system) पर आधारित बनाई गई है।

इसे भविष्य में अन्य ज्योतिर्लिंगों में भी लगाया जाएगा। ये घड़ी हमारे रिच साइंटिफिक हिस्ट्री का एक बड़ा प्रतीक है। उज्जैन की विरासत अब काशी की गलियों में भी चमकेगी।

सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का भव्य मंचन

शाम 07:00 बजे वाराणसी के बी.एल.डब्ल्यू. मैदान में आज से विक्रमोत्सव शुरू हो रहा है। सीएम मोहन यादव भी इस सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य को देखेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका भव्य शुभारंभ करेंगे।

इस दौरान सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर बेस्ड ड्रामा होगा। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी इस गौरवशाली पल के गवाह बनेंगे। ये सांस्कृतिक उत्सव वाराणसी में 5 अप्रैल तक लगातार चलेगा।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा इस प्रकार है...

  • सुबह 10:00 बजे: सीएम उज्जैन तारा मंडल में महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम सम्मेलन और साइंस सेंटर का लोकार्पण करेंगे।
  • दोपहर 02:05 बजे: सीएम उज्जैन से इंदौर पहुंचेंगे।
  • दोपहर 02:15 बजे: इंदौर एयरपोर्ट से सीएम वाराणसी के लिए रवाना होंगे।
  • शाम 04:30 बजे: मुख्यमंत्री वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां के स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
  • शाम 07:00 बजे: वाराणसी के बी.एल.डब्ल्यू. मैदान पहुंचकर बाबा विश्वनाथ को वैदिक घड़ी अर्पित करेंगे।
  • रात 08:00 बजे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ "सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य" के भव्य मंचन का आनंद लेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...

बंगाल में गरजे एमपी के सीएम मोहन यादव, बोले- यह चुनाव नहीं, धर्मयुद्ध है

सिंहस्थ 2028 के लिए काशी और उज्जैन के बीच साझेदारी मजबूत, सीएम मोहन यादव ने किए एमओयू साइन

एमपी के डेढ़ लाख शिक्षकों को बड़ी राहत, मिलेगा चतुर्थ क्रमोन्नति का लाभ, आदेश जारी

मौसम का ट्रिपल अटैक: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आंधी, बारिश और ओलों का अलर्ट!

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • उज्जैन
  • वाराणसी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज