सीएम मोहन यादव का दौरा: उज्जैन में कलश यात्रा से लेकर सागर में चीता रिलीज तक, देखें पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Aman Vaishnav | Oct 07, 2026, 07:28 IST
सीएम मोहन यादव का उज्जैन और सागर दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार 7 अक्टूबर को उज्जैन और सागर का दौरा करेंगे। वे सुबह उज्जैन में सेवा ज्योति कलश यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीता को रिलीज करेंगे। इसके सााथ ही सीएम मोहन यादव कई प्रमुख राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का शुभारंभ भी करेंगे।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
बता दें कि सीएम मोहन यादव का दौरा भोपाल से शुरू होगा। सबसे पहले सीएम मोहन एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क से बातचीत कर जरूरी प्रशासनिक ब्रीफिंग लेंगे। इसके बाद सीएन मोहन सुबह 07:20 से 07:35 बजे के बीच हैंगर भोपाल पहुंचेंगे। वहां से सुबह 08:30 बजे तक उज्जैन हेलीपेड पहुंचेंगे।
उज्जैन और रतलाम से जुड़े स्थानीय कार्यक्रम
दोपहर 12:10 बजे मुख्यमंत्री उज्जैन से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रतलाम कृषि विभाग के बलराम कृषि महोत्सव से जुड़ेंगे। किसानों से जुड़े इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीता रिलीज
इसके बाद दोपहर 02:30 बजे सीएम मोहन यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व पहुंचेंगे। यहां का कार्यक्रम पर्यावरण और वन्यजीव प्रेमियों के लिए बेहद खास रहेगा। मुख्यमंत्री यहां कई मुख्य गतिविधियों में भाग लेंगे....
- चीता को सॉफ्ट रिलीज बोमा से खुले जंगल में मुक्त किया जाएगा।
- दोपहर 03:00 बजे वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह 2026 (Wildlife Conservation Week 2026) के समापन समारोह में शामिल होंगे।
- राज्य स्तरीय बाघिन दीदी कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।
- राज्य वन्य प्राणी पुरस्कारों का वितरण करेंगे।
- चीता मित्रों और बाघिन दीदियों से आमने-सामने मुलाकात और संवाद करेंगे।
भोपाल वापसी और पर्यटन को बढ़ावा
इसके बाद शाम 05:10 बजे सीएम मोहन यादव अपने निवास पहुंचेंगे। कुछ देर रुकने के बाद शाम 05:40 बजे वे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे, जहां वे मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट –2026 (Madhya Pradesh Travel Mart 2026) का भव्य शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे वापस अपने निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट
इसके अलावा, 15 राज्यों के 180 घरेलू टूर ऑपरेटर्स भी शामिल होंगे। इस आयोजन में 600 से ज्यादा प्रतिनिधियों के पहुंचने की उम्मीद है। शुभारंभ के दौरान प्रदेश में 1,100 करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्तावों और समझौतों को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं सीहोर में 848.40 करोड़ रुपए का मेगा निवेश समझौता भी होगा।
पर्यटन कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
पर्यटन विभाग के सचिव और एमपी टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. ने बताया कि, 2025 में प्रदेश में पर्यटकों की संख्या 57 प्रतिशत बढ़ी है।
इस बढ़ोतरी के बाद प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की कुल संख्या 21.05 करोड़ पहुंच गई है। मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 का मकसद इस बढ़ोतरी का फायदा उठाना है। इसके जरिए प्रदेश में विदेशी निवेश बढ़ाने, पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा।
Weather Update: MP-CG में अभी नहीं थमेगी बारिश, राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बढ़ाएगा ठंड
By Amresh Kushwaha
Weather Update: MP-CG में अभी नहीं थमेगी बारिश, राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बढ़ाएगा ठंड
By Amresh Kushwaha
Weather Update: MP-CG में अभी नहीं थमेगी बारिश, राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बढ़ाएगा ठंड
By Amresh Kushwaha
कलेक्टर-SP ने कैसे कर दी अस्पताल पर कार्रवाई, हाई कोर्ट ने लगाई रोक, DGP को CCTV सुरक्षित रखने के निर्देश
By Neel Tiwari
BJP जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा: 17 हजार किमी, 53 जिले और 700 कार्यक्रम; अब असर पर सवाल
By Ramanand Tiwari
वन विभाग प्रमोशन: वापस वनरक्षक बनाया, 13 केस ने बढ़ाए सवाल, खंडवा-रीवा के बाद शिवपुरी में आदेश पलटा
By Ramanand Tiwari
50 हजार रुपए मानदेय की सीमा बरकरार, नियमितीकरण की मांग खारिज, पास के कॉलेज में देना होगा मौका
By Neel Tiwari