मुख्यमंत्री आवास पर पहली बार गौशाला सम्मेलन, जानें CM मोहन यादव का आज का शेड्यूल

Amresh Kushwaha | Jun 20, 2025, 08:57 IST
Share
cm-residence-goshala-conference
cm-residence-goshala-conference

सीएम डॉ. मोहन यादव आज मुख्यमंत्री निवास पर गौ-शाला सम्मेलन का आयोजन करेंगे। इसमें 90 करोड़ रुपए की राशि गौशालाओं को वितरित की जाएगी। जानें सीएम का आज का शेड्यूल...

मध्य प्रदेश में गौसेवा को बढ़ावा देने और गौशालाओं के विकास के लिए आज गौशाला सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया है। इस सम्मेलन में प्रदेशभर के गौ-पालक और गौ-शाला संचालकों से मुख्यमंत्री सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 90 करोड़ रुपए की राशि गौशालाओं को दी जाएगी। इससे प्रदेश में गौसेवा की दिशा में और मजबूती आएगी।

ये खबर भी पढ़िए...लाड़ली बहनों को दिवाली से हर महीने मिलेंगे ₹1500, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

गोसेवा पुरस्कार का करेंगे वितरण

इस सम्मेलन में आचार्य विद्यासागर जीव दया गोसेवा सम्मान योजना के तहत उत्कृष्ट गौशालाओं और संस्थाओं को गोसेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

  • प्रथम पुरस्कार: 5 लाख रुपए
  • द्वितीय पुरस्कार: 3 लाख रुपए
  • तृतीय पुरस्कार: 2 लाख रुपए
  • सांत्वना पुरस्कार: 50-50 हजार रुपए
इसके अलावा, व्यक्तिगत श्रेणी में गोसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

  • व्यक्तिगत प्रथम पुरस्कार: 1 लाख रुपए
  • व्यक्तिगत द्वितीय पुरस्कार: 50 हजार रुपए
  • व्यक्तिगत तृतीय पुरस्कार: 20 हजार रुपए
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य मंत्री गौ-पालकों और गौ-शाला संचालकों से संवाद करेंगे। साथ ही, प्रदेश में पशुपालन के क्षेत्र में बढ़ते कदम विषय पर एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदेश में गौसेवा और पशुपालन के क्षेत्र में हो रहे विकास को दर्शाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का ऐतिहासिक फैसला , बंपर नौकरी और प्रमोशन का रास्ता किया साफ

सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

गौशाला सम्मेलन के बाद, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भारत भवन में सदानीरा समागम का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य की संस्कृति, जल संरक्षण, और पर्यावरण के संरक्षण के लिए विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग और विशेष अतिथि शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है। वह आज विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इनमें प्रमुख रूप से वन विभाग की समीक्षा बैठक, गौशाला सम्मेलन और ‘सदानीरा समागम’ का शुभारंभ शामिल है।

ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव ने खरगोन को दी 266 करोड़ की सौगात, बोले- सभी के लिए काम कर रही सरकार

सीएम का आज का शेड्यूल इस प्रकार है:

  • 10:45 AM: सीएम हाउस में वन विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।
  • 2:00 PM: मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश स्तरीय गौशाला सम्मेलन करेंगे।
  • 5:25 PM: कार से कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आगमन होगा।
  • 5:30 PM: कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आयोजीत 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • 6:40 AM: कार से भारत भवन में आगमन होगा।
  • 6:45 PM: भारत भवन में सदानीरा समागम का शुभारंभ करेंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

CM मोहन यादव | CM डॉ. मोहन यादव | Mohan Yadav | Chief Minister Mohan Yadav | cm dr mohan yadav | Madhya Pradesh | MP News

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • Chief Minister Mohan Yadav
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • CM मोहन यादव
  • CM डॉ. मोहन यादव
  • cm dr mohan yadav
  • गौशाला सम्मेलन
  • सदानीरा समागम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज