सागर में सीएम बोले- जितने विकास कार्य खुरई में हुए उतने किसी विधानसभा में नहीं हुए, बरोदिया में बनेगा कॉलेज, जिला बनने की मांग उठी
BP Shrivastava | Sept 19, 2023, 24:00 IST
सागर में सीएम बोले- जितने विकास कार्य खुरई में हुए उतने किसी विधानसभा में नहीं हुए, बरोदिया में बनेगा कॉलेज, जिला बनने की मांग उठी
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जितने विकास कार्य खुरई विधानसभा में हुए हैं, उतने मध्यप्रदेश में किसी विधानसभा में नहीं हुए। बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा मंगलवार को सागर के खुरई विधानसभा पहुंची।
SAGAR. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जितने विकास कार्य खुरई विधानसभा में हुए हैं, उतने मध्यप्रदेश में किसी विधानसभा में नहीं हुए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस की सरकार इतने साल रही, लेकिन सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे थे। जब भी सागर आना होता था तो भोपाल से ट्रेन से बीना आते थे। फिर यहां पहुंचते थे। जितने विकास कार्य हमने किए, काग्रेस कर सकती थी?
सीएम शिवराज सिंह मंगलवार, 19 सितंबर को बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा के सागर से खुरई पहुंचने पर शामिल हुए। सीएम ने यहां जनसभा को भी संबोधित किया।
बरोदिया में कॉलेज और बांदरी में आईटीआई खोला जाएगा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज खुरई विधानसभा क्षेत्र में कई सौगातें दी। उन्होंने कहा कि खुरई में 100 बिस्तर के अस्पताल को 150 बिस्तर का अस्पताल बनाया जाएगा। यानी 50 बिस्तर और बढ़ाए जाएंगे। सीएम ने कहा, बरोदिया में कॉलेज खोला जाएगा। साथ ही बांदरी में आईटीआई प्रारंभ होगा।
विकास बोलता है- शिवराज सिंह
सीएम ने कहा कि विकास को बताने की जरूरत नहीं होती है। विकास बोलता है। मैं सरकार नहीं परिवार चलता हूं। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी संबोधित किया। जिसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा खुरई नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बीना के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
वकीलों ने की खुरई को जिला बनाने की मांग की
खुरई में सीएम चौहान के आगमन को लेकर अधिवक्ता जमा हुए। उन्होंने खुरई को जिला बनाने की मांग की। वकील हाथों में तख्तियां लेकर खड़े रहे। सीएम के पहुंचने पर उन्होंने जिला बनाने की मांग की और मांग पत्र सौंपा।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari