इंदौर में बोले सीएम- मैं हूं भाई, बीजेपी रहेगी तो लाड़ली बहना रहेगी, कांग्रेस आई तो ना लाड़ली बचेगी और ना बहना
Jitendra Shrivastava | Nov 04, 2023, 24:00 IST
इंदौर में बोले सीएम- मैं हूं भाई, बीजेपी रहेगी तो लाड़ली बहना रहेगी, कांग्रेस आई तो ना लाड़ली बचेगी और ना बहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रतलाम में लाड़ली बहना योजना की तारीफ के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान का विश्वास और बढ़ गया है।
संजय गुप्ता, INDORE. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रतलाम में लाड़ली बहना योजना की तारीफ के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान का विश्वास और बढ़ गया है। इसका प्रभाव इंदौर में शनिवार को उनके द्वारा चार विधानसभा सीट पर हुई चुनावी सभा में सीधे तौर पर दिखा। इन्हीं योजनाओं के जरिए मतदाताओं को बीजेपी को वोट देने की अपील की गई। सीएम ने साफ कहा कि सुनो लाड़ली बहना मैं हूं तुम्हारा भाई। बीजेपी है तभी लाड़ली बहना है, कांग्रेस आ गई तो ना लाड़ली बचेगी और ना बहना। बीजेपी की सरकार रहेगी तो जन कल्याण की योजनाओं का लाभ सीधे आप तक पहुंचेगा, कांग्रेस आ गई तो फिर भ्रष्टाचार होगा। योजनाएं बंद हो जाएगी।
इन प्रत्याशियों के लिए किया प्रचार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को इंदौर में प्रत्याशियों के समर्थन में 4 जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। पहली जनसभा महू में दूसरी राऊ में, तीसरी इंदौर-5 में और चौथी इंदौर-3 में थी। यहां क्रमश: उषा ठाकुर, मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया और गोलू शुक्ला बीजेपी के प्रत्याशी है। सीएम ने राऊ विधानसभा में कहा कि मैं बहनों के पैर धोता हूं, कन्या भोज कराता हूं तो दिग्विजय सिंह और कमलनाथ नाटक नौटंकी करने की बात कहते हैं। बहन को देवी कहने को कमलनाथ क्या मानते हैं पता नहीं, लेकिन डबरा से जो बहन चुनाव लड़ी थी उसके लिए क्या-क्या बोले थे मैं वो शब्द नहीं बोल सकता।
सीएम ने दिग्विजय-कमलनाथ को किया खबरदार
शिवराज ने आग कहा मैं बहनों के सम्मान में आंच नहीं आने दूंगा। मैंने इसीलिए मासूम बिटिया की तरफ गलत नजर से देखने वालों को सीधा फांसी के फंदे पर लटकाने का कानून बनाया है। सीएम बोले कि स्व-सहायता समूह की बहनों को धमकाते हुए कांग्रेस के एक नेता कह रहे थे कि हम तुम्हारे घर का चूल्हा नहीं जलने देंगे। तुम्हारे बच्चों को भूखा मार देंगे। तो खबरदार...दिग्विजय सिंह और कमलनाथ। मुझे कुझ भी कह लेना बर्दाश्त कर लूंगा बहनों की तरफ आंख उठाई भूखा मारने चूल्हा नहीं जलने देने की बात कही तो मैं तुम्हें और तुम्हारे नेताओं को छोडूंगा नहीं। क्योंकि मेरी आखिरी सांस भी जनता के कल्याण और उसकी भलाई के लिए चलेगी।
वल्लभ भवन को बनाया था दलालों का अड्डा
मुख्यमंत्री ने कहा कमलनाथ ने सवा साल में वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार और दलालों का अड्डा बना दिया था। मध्यप्रदेश को बर्बाद और तबाह करने में कांग्रेस सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी। जब कमलनाथ मुख्यमंत्री थे तो हमेशा पैसों का रोना रोते थे। कहते थे मामा खजाना खाली कर गया, लेकिन भाइयों बहनों जनता की सेवा के लिए मेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं हैं। जहां चाह होती है वहां राह निकल ही आती है। मैं फिर संकल्प दोहराता हूं कि मेरी लाड़ली बहने 10 हजार प्रति माह कमाए और साल भर में एक लाख से अधिक की उनकी आय हो और वह लखपति कहलाए। ये वही कमलनाथ और कांग्रेस हैं, जो सवा साल के लिए आए थे और आकर प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि तुमने पाप किया था, कमलनाथ, बीजेपी की सारी जनकल्याण की योजनाओं को बंद करने का पाप था। पिछले 18 सालों में यही प्रयास किया है कि अपना परिवार कैसे सुखी रहे। इसलिए जनता के कल्याण की अनेकों योजनाएं बनाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास कर रहा है। डबल इंजन की सरकार में मध्यप्रदेश भी विकास पथ की ओर अग्रसर है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर बनेगी और विकास को गति मिलेगी।

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj