इंदौर में बोले सीएम शिवराज- लाड़ली बहना के लिए पैसे की जुगाड़ में लगा हूं, पैसे ज्यादा लगते हैं, भैय्या, इंतजाम होते ही राशि बढ़ाऊंगा

Pratibha Rana | Nov 05, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में बोले सीएम शिवराज- लाड़ली बहना के लिए पैसे की जुगाड़ में लगा हूं, पैसे ज्यादा लगते हैं, भैय्या, इंतजाम होते ही राशि बढ़ाऊंगा
इंदौर में बोले सीएम शिवराज- लाड़ली बहना के लिए पैसे की जुगाड़ में लगा हूं, पैसे ज्यादा लगते हैं, भैय्या, इंतजाम होते ही राशि बढ़ाऊंगा

राउ सभा में कहा कि लाड़ली बहना के लिए पैसे की जुगाड़ में लगा हूं, पैसे ज्यादा लगते हैं भैय्या, अभी ही 1.32 करोड़ है, अभी और ना जाने कितने नाम मधु भैय्या (बीजेपी के राउ प्रत्याशी) जुडवाएंगे।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में सीएम शिवराज सिंह चौहान का शनिवार (4 अक्टूबर) को पांच घंटे का चुनावी दौरा पूरी तरह से लाड़ली बहनाओं पर फोकस रहा। लेकिन हमेशा कांग्रेंस पर पैसे का रोना लगाने का आरोप लगाने वाले सीएम इस योजना में लग रही राशि के इंतजाम को लेकर अहम बात बोल गए। उन्होंने राऊ सभा में कहा कि लाड़ली बहना के लिए पैसे की जुगाड़ में लगा हूं, पैसे ज्यादा लगते हैं भैय्या, अभी ही 1.32 करोड़ है, अभी और ना जाने कितने नाम मधु भैय्या (बीजेपी के राऊ प्रत्याशी) जुडवाएंगे। पैसों का इंतजाम के लिए ही राशि बढाऊंगा। अभी 1250 किए, फिर 1500 करूंगा और तीन हजार तक ले जाउंगा।

सभी दलों पर लग रहे लगातार फ्रीबिज के आरोप

इस बार चुनाव में लगातार फ्री बिज का मामला उठ रहा है। बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस बीजेपी पर लगातार कर्जे को लेकर प्रदेश चलाने के आरोप लगा रही है, हालांकि लाड़ली बहना की तरह वह भी नारी सम्मान योजना में हर माह 1500 रुपए देने की गारंटी दे रही है। उधर बीजेपी इसे फ्रीबिज की जगह नारी सशक्तीकरण और गरीब कल्याण से जोड़ रही है। हालांकि कांग्रेस इस पर आरोप लगा रही है कि यह चुनावी योजना है, यदि इतनी बहनों की चिंता होती तो साल 2003 से बीजेपी प्रदेश में हैं, तो 20 साल में क्यों नहीं लाई?

लाड़ली बहना योजना में पीएम से तारीफ के बाद मुखर हो गए सीएम

रतलाम में चुनावी सभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने लाड़ली बहना को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान की पहली बार तारीफ की। इससे सीएम का विश्वास बढ़ गया है और वह इसी योजना को लेकर सबसे ज्यादा फोकस कर रहे हैं। इंदौर और धार हर सभा में अब यही योजना केंद्र में है। सीएम ने यहां तक बोल दिया है कि यदि कांग्रेस आएगी तो लाड़ली बहना योजना बंद हो जाएगी, मैं हूं और बीजेपी है तो योजना है नहीं तो फिर कांग्रेस और कमलनाथ के राज में ना लाड़ली रहेगी और ना बहना रहेगी।

कांग्रेस अब बिखर रही है, इंडी गठबंधन के हजार टुकड़े हो रहे

सीएम ने कहा कि कांग्रेस अब बिखर रही है, इसके नेता कपड़ा फाड़ राजनीति कर रहे हैं। इनके नेता ही इन्हें जय-वीरू की जोड़ी बता रहे हैं, मैं तो श्याम-छेनू की जोड़ी बोलता हूं जो मोहल्ले पर कब्जे की लड़ाई लड़ते हैं, यहां कांग्रेस के कब्जे के लिए लड़ रहे हैं। इंडिया गठबंधन में सपा के अखिलेश यादव के खिलाफ कमलनाथ बोलते हैं, उधर से नितीश भी आ गए हैं, इस गठबंधन की हालत ऐसी है कि दिल के टुकड़े हुए हजार, एक इधर गिरा है तो दूसरा उधर गिरा है। यह कांग्रेस आपका भला नहीं कर सकती है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मप्र विधानसभा चुनाव 2023
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Brahmin Yojana
  • Indore
  • सीएम शिवराज सिंह चौहान
  • What did Shivraj say about CM Shivraj Singh Chauhan
  • इंदौर में क्या बोले शिवराज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा