सीएम शिवराज ने 10 करोड़ की लागत से बनने वाले भादवा माता लोक का किया भूमिपूजन, कांग्रेस पर लगाया ये आरोप
Rahul Garhwal | Sept 30, 2023, 24:00 IST
सीएम शिवराज ने 10 करोड़ की लागत से बनने वाले भादवा माता लोक का किया भूमिपूजन, कांग्रेस पर लगाया ये आरोप
नीमच में सीएम शिवराज ने 10 करोड़ की लागत से बनने वाले भादवा माता लोक का भूमिपूजन किया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने धार्मिक स्थलों पर ध्यान नहीं दिया।
NEEMUCH. सीएम शिवराज सिंह चौहान शनिवार 30 सितंबर को नीमच पहुंचे। यहां उन्होंने 10 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले भादवा माता लोक के कार्यों का भूमिपूजन किया। सीएम ने कहा कि सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते। उन्होंने कहा कि भादवा माता की कृपा से ही भादवा माता लोक बन रहा है। भादवा माता नीमच जिले के साथ ही पूरे मध्यप्रदेश और पूरे देश पर आशीर्वाद की वर्षा करें।
धार्मिक स्थलों को बनाना भी सरकार का काम
सीएम ने कहा कि सरकार का काम पुल, सड़क आदि बनाना तो है ही, लेकिन धार्मिक स्थलों को बनाना भी है। कांग्रेस जैसे दलों ने इस ओर कभी ध्यान ही नहीं दिया। भादवा माता की कृपा से प्रदेश में धार्मिक स्थलों और लोकों का निर्माण किया रहा है। हमारा सौभाग्य है कि भादवा माता ने हमें इन पुनीत कार्यों के लिए चुना है। मां के चरणों में हमारा कोटि-कोटि प्रणाम।
हमारे पास पैसों की कमी नहीं
सीएम शिवराज ने कहा कि जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो उसके मुख्यमंत्री कहते थे कि मेरे पास पैसे नहीं है। मामा मध्यप्रदेश का खजाना खाली कर गया है, लेकिन भादवा माता की कृपा है कि हमारे पास पैसों की कोई कमी नहीं है और सब काम होते चले जाएंगे। सीएम ने कहा कि हमने 3200 करोड़ की नीमच-जावद सिंचाई योजना को मंजूरी दी है। इससे ढाई लाख एकड़ में सिंचाई होगी। कांग्रेस के जमाने से पानी नहीं आ पाया, लेकिन हमारी सरकार तो गांधी सागर से लेकर कई स्थानों से पानी ला रही है।
ये खबर भी पढ़िए..
2 हजार के नोट बदलवाने की आखिरी तारीख बढ़ी, जानिए अब कब तक करा सकेंगे ये काम
भादवा माता की महिमा
नीमच के भादवा माता मंदिर की बहुत ख्याति है। यहां के लोगों की भादवा माता के प्रति बहुत आस्था है। माना जाता है कि इस मंदिर के इलाके में कुएं के पानी से नहाने से लकवा और पोलियो से छुटकारा मिल जाता है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari