भोपाल मेट्रो को CM शिवराज ने दिखाई हरी झंडी, मेट्रो कोच में सवार होकर ट्रायल रन के लिए रवाना हुए CM

The Sootr | Oct 03, 2023, 24:00 IST
Share
भोपाल मेट्रो को CM शिवराज ने दिखाई हरी झंडी, मेट्रो कोच में सवार होकर ट्रायल रन के लिए रवाना हुए CM
भोपाल मेट्रो को CM शिवराज ने दिखाई हरी झंडी, मेट्रो कोच में सवार होकर ट्रायल रन के लिए रवाना हुए CM

भोपाल मेट्रो का ट्रायल रन के लिए मेट्रो सुभाष नगर स्टेशन से रानी कमलापति स्टेशन तक के लिए रवाना हुई, इस दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी 5 किमी. है

BHOPAL. मध्य प्रदेश के भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेट्रो ट्रेन को रवाना करने के लिए हरी झंडी दिखाई। मेट्रो कोच में सवार होकर सीएम ने सुभाष नगर स्टेशन से रानी कमलापति स्टेशन तक सफर किया। ट्रायल रन के पहले सीएम चौहान ने कहा कि तांगे वाला भोपाल अब मेट्रो वाला भोपाल बन गया है। उन्होंने बताया कि मेट्रो को मंडीदीप तक ले जाया जाएगा, अगर जरूरत पड़ी तो सीहोर और विदिशा भी ले जाएंगे। इसका विकास यहीं तक सीमित नहीं होगा।

गड्ढ़ों वाला एमपी अब मेट्रो वाला एमपी हो गया

शिवराज सिंह ने ट्रायल के पहले कहा कि पहले भोपाल बहुत छोटा शहर था। पहले शहर में तांगा चलता था, फिर भट्ट सूअर, फिर धारे-धीरे ऑटो आ गए। उसके बाद स्मार्ट बसें और अब मेट्रो आ गई। उन्होंने कहा कि गड्ढ़ों वाला एमपी अब मेट्रो वाला एमपी हो गया। पहले लोग मजाक बनाते थे कि यहां कैसे मेट्रो चलेगी, आज यह भी पूरा कर दिखाया।

ये नेता रहे मौजूद

भोपाल मेट्रो के ट्रायल रन के दौरान सुभाष नगर स्टेशन को बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया था। इस दौरान स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स समेत बड़ी संख्या में भीड़ रही। बता दें कि इस दौरान सीएम शिवराज सिंह समेत मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, विष्णु खत्री, महापौर मालती राय, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, एमपी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी धुरुनारायण सिंह, उत्तर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा भी मंच पर मौजूद रहे।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal Metro
  • trial run of Bhopal Metro
  • final trial of Metro
  • Shivraj inaugurate the Metro
  • भोपाल मेट्रो
  • भोपाल मेट्रो का ट्रायल रन
  • मेट्रो का फाइनल ट्रायल
  • शिवराज ने मेट्रो को हरी झंडी दिखाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा