मंडला में आदिवासियों के बीच सीएम शिवराज ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- कांग्रेस आदिवासियों की सबसे बड़ी दुश्मन

Chandresh Sharma | Oct 20, 2023, 24:00 IST
Share
मंडला में आदिवासियों के बीच सीएम शिवराज ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- कांग्रेस आदिवासियों की सबसे बड़ी दुश्मन
मंडला में आदिवासियों के बीच सीएम शिवराज ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- कांग्रेस आदिवासियों की सबसे बड़ी दुश्मन

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी सरकार ने आदिवासियों को जूते, पानी की बोतलें और छाता दिया है। लाड़ली बहना योजना के तहत आदिवासी बहनों को हर महीने 1250 रुपए दिए जा रहे हैं।

MANDLA. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत बीजेपी का चुनाव प्रचार पूरे शबाब पर है। वहीं कांग्रेस 229 सीटों पर प्रत्याशी डिक्लेयर करने के बाद अब जाकर चुनाव प्रचार की विधिवत शुरुआत करने जा रही है। गुरुवार को मंडला जिले में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनसभाएं कीं। उन्होंने मानिकसरा, महाराजपुर और घुघरी में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के चप्पल-जूते वाले बयान पर उन्हें आड़े हाथों लिया।

गिनाई अपनी उपलब्धियां

दरअसल प्रियंका गांधी ने मंडला में कहा था कि मामा आदिवासियों को चप्पल और जूते पहना रहे हैं, कांग्रेस सरकार बनी तो वे भी ऐसा करना जारी रखेंगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी सरकार ने आदिवासियों को जूते, पानी की बोतलें और छाता दिया है। लाड़ली बहना योजना के तहत आदिवासी बहनों को हर महीने 1250 रुपए दिए जा रहे हैं। सीएम ने लोगों से कांग्रेस के जाल में न फंसने के लिए आगाह भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आदिवासियों की सबसे बड़ी दुश्मन है, उसने कभी आदिवासियों का सम्मान नहीं किया।

कुलस्ते को उतारा है मैदान में

बीजेपी ने यहां अपने सबसे बड़े आदिवासी नेता फग्गन सिंह कुलस्ते को चुनाव मैदान में उतारा है। वे यहां की निवास सीट से कांग्रेस विधायक को चुनौती दे रहे हैं। जिनके समर्थन में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभाएं कीं। अपनी सभाओं में सीएम ने कहा है कि प्रदेश की आदिवासियों के हित में चलाई जा रही योजनाओं को जारी रखने बीजेपी को वोट दें वरना कांग्रेस आई तो सारी योजनाएं बंद हो जाएंगी। बता दें कि मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है वहीं मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज़
  • CM Shivraj Singh Chauhan accuses Congress in Mandla
  • calls it enemy of tribals
  • CM शिवराज सिंह चौहान
  • मंडला में कांग्रेस पर लगाए आरोप
  • बताया आदिवासियों का दुश्मन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा