खंडवा में सीएम शिवराज ने किया स्टैच्यू ऑफ वननेस का अनावरण, 5 हजार संतों संग की प्रतिमा की परिक्रमा

Chandresh Sharma | Sept 21, 2023, 24:00 IST
Share
खंडवा में सीएम शिवराज ने किया स्टैच्यू ऑफ वननेस का अनावरण, 5 हजार संतों संग की प्रतिमा की परिक्रमा
खंडवा में सीएम शिवराज ने किया स्टैच्यू ऑफ वननेस का अनावरण, 5 हजार संतों संग की प्रतिमा की परिक्रमा

ओंकारेश्वर में ओंकार पर्वत पर स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण CM शिवराज ने हजारों संतों की मौजूदगी में किया। इस अनावरण के बाद अब ओंकारेश्वर की पहचान इस प्रतिमा से भी होगी।

KHANDWA. ओंकारेश्वर में ओंकार पर्वत पर स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हजारों संतों की मौजूदगी में किया। इस अनावरण के बाद अब ओंकारेश्वर की पहचान इस प्रतिमा से भी होगी। एकात्मता की प्रतीक इस प्रतिमा को स्टैच्यू ऑफ वननेस का नाम दिया गया है। प्रतिमा में आदि शंकराचार्य का बाल स्वरूप दिखाया गया है। प्रतिमा अनावरण के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संतों के साथ प्रतिमा की परिक्रमा भी की।

WhatsApp Image 2023-09-21 at 2.32.20 PM.jpeg
WhatsApp Image 2023-09-21 at 2.32.20 PM.jpeg

21 कुंडीय हवन का हो रहा आयोजन

आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची इस प्रतिमा के अनावरण के पहले मान्धाता पर्वत पर अनेक संतों द्वारा वैदिक रीति से पूजन और 21 कुंडीय हवन किया जा रहा है। एकात्मता की मूर्ति का अनावरण और अद्वैत लोक का भूमि पूजन दक्षिणाम्नाय श्रृंगेरी शारदापीठ के मार्गदर्शन में कराया गया।

स्टैच्यू ऑफ वननेस का दिया नाम

ओंकारेश्वर में ओंकार पर्वत पर आदिगुरु शंकराचार्य की इस विशाल प्रतिमा को एकात्मता का प्रतीक बताते हुए स्टैच्यू ऑफ वननेस का नाम दिया गया है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Statue of Oneness
  • Adi Shankaracharya
  • Adi Shankaracharya Statue
  • Shankaracharya Statue Unveiled
  • स्टैच्यू ऑफ वननेस
  • आदि शंकराचार्य
  • आदि शंकराचार्य की प्रतिमा
  • शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा