भोपाल हाट में सीएम शिवराज सिंह ने लगाई झाड़ू, राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले- पहिए वाला सूटकेस भी सिर पर रखकर चलते हैं

The Sootr CG | Oct 01, 2023, 24:00 IST
Share
भोपाल हाट में सीएम शिवराज सिंह ने लगाई झाड़ू, राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले- पहिए वाला सूटकेस भी सिर पर रखकर चलते हैं
भोपाल हाट में सीएम शिवराज सिंह ने लगाई झाड़ू, राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले- पहिए वाला सूटकेस भी सिर पर रखकर चलते हैं

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के बारे में मैं क्या बोलूं , वो तो पहिए वाला सूटकेस भी सिर पर रख कर चलते हैं। वो बताएं सवा साल में उनकी सरकार ने क्या किया।

BHOPAL. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत रविवार, (1 अक्टूबर) को भोपाल हाट में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के बारे में मैं क्या बोलूं , वो तो पहिए वाला सूटकेस भी सिर पर रख कर चलते हैं। वो बताएंगे मध्यप्रदेश में सवा साल उनकी सरकार थी, तब उन्होंने क्या किया। कांग्रेस सरकार पैसे के लिए रोते ही रहती थी।

राहुल गांधी के आरोपों को सीएम बताया गलत

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि अब हमारे पास पैसे की कोई कमी नहीं है। आज चंदेरी जा रहे हैं। हम रोज विकास का काम करते हैं। राहुल के आरोपों पर सीएम ने कहा कि इनके आरोप गलत हैं। ये बौखलाए हुए हैं। खिसियाये हुए हैं। इनके यहां के लोगों पर जब छापा पड़ा था, तब बहुत कुछ मिला था। वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था। अब एमपी ही जनता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं।

आजीविका मार्ट का उद्घाटन

इस मौके पर सीएम ने आजीविका मार्ट का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन एक जनआंदोलन है। मध्यप्रदेश की 15 लाख से ज्यादा बहनें लखपति बन चुकी हैं। हम अच्छा उत्पाद बनाते हैं। लोकल को वोकल बनाने के लिए मार्केट हमने बनाया है। उत्पादों को अब आजीविका मिशन के माध्यम से बाजार को देंगे। अलग-अलग उत्पाद बेचे जाएंगे। साल भर यह दुकान खुली रहेगी। हम चाहते हैं लोग यहां आएं देखें और ब्रांडिंग भी हो और सामान भी खरीद कर लेकर जाएंगे।

अभियान ने बदली भारत की तस्वीर

सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्वच्छता के लिए श्रमदान कर रहे हैं। स्वच्छता के लिए लोग जागरूक हो गए हैं। एमपी स्वच्छतम प्रदेश है और भोपाल सबसे स्वच्छ राजधानी बनी है। प्रदेश में स्वच्छता बनी रहे इसके लिए आप से अपील करता हूं। पीएम मोदी ने ऐसा अभियान शुरू किया, जिसने भारत की तस्वीर बदल दी है।

सीएम ने अरुण यादव पर किया तंज

कांग्रेस नेता अरुण यादव के हार्वेस्टर लेकर घूमने पर सीएम ने तंज किया। शिवराज सिंह ने कहा कि जनआक्रोश यात्रा में हार्वेस्टर लेकर चलते हुए नजर आ रहे हैं। इनके पास अब बचा क्या है। क्योंकि ये फसल पैदा करते हैं। काट कर कोई और ले जाता है।

प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने भी स्वच्छता में हाथ बंटाया

इधर, स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी आज अलग-अलग स्थान पर श्रमदान कर स्वच्छता पखवाड़े में अपना योगदान दिया। वीडी शर्मा ने भोपाल में मंत्रालय के सामने झाड़ू लगाकर सफाई की। वहीं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने प्रेमपुरा घाट पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इसके साथ ही प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा बैरागढ़ में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। इस दौरान सभी को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलवाई गई।

Tags:
  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • भोपाल समाचार
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • CM Shivraj's taunt on Rahul Gandhi
  • cleanliness fortnight
  • सीएम शिवराज का राहुल गांधी पर तंज
  • स्वच्छता पखवाड़ा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा