सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस को दिया जवाब, BJP ने मप्र को दिए चार ओबीसी सीएम
Sanjay Gupta | Apr 21, 2025, 09:50 IST
THE SOOTR
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा बीजेपी पर ओबीसी वर्ग के खिलाफ काम करने के आरोपों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस की बातें सिर्फ दिखावा हैं, असल में उन्होंने ओबीसी वर्ग के लिए कभी कोई ठोस काम नहीं किया।
MP News : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा बीजेपी पर ओबीसी के हितों के खिलाफ काम करने को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने तीखा जवाब दिया है। उन्होंने पंडित नेहरू के समय से लेकर अभी तक कांग्रेस द्वारा किए गए कामों और बीजेपी सरकार द्वारा किए कामों की तुलना कर विस्तार से जवाब दिया। साथ ही कहा कि ओबीसी के हितों की कांग्रेस बात करती है, जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। कमी कांग्रेस में हैं। सीएम ने रविवार रात को इंदौर एयरपोर्ट पर यह बयान दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मैं आज आनंदित हूँ कि हमने यशस्वी प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से आज गांधी सागर अभ्यारण्य में चीते छोड़े हैं। अब मप्र में दो जगह चीते हैं।
सीएम बोले बीजेपी ने दिए चार
सीएम ने कहा कि आज देश में ओबीसी वर्ग से प्रधानमंत्री जी हैं और चार-चार मुख्यमंत्री बीजेपी ने ही दिए हैं , उन्होंने कभी दिए क्या....? बात चाहे उमा भारती जी की हो, बाबूलाल गौर की फिर शिवराज सिंह चौहान की और अब मैं। कांग्रेस ने 80% लोगों के हक के लिए कोई काम नहीं किया।
ये खबर भी पढ़ें : 🔴CM Mohan Yadav LIVE: नीमच को विकास कार्यों की सौगात | Neemuch|
सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया इसका प्रमाण यह है कि 2002-03 तक कांग्रेस की सरकार के समय राज्य का बजट कुल 23000 करोड़ तक था, आज 4 लाख 20 हज़ार करोड़ का बजट है।
- कांग्रेस की सरकार के समय प्रति व्यक्ति आय 11 हज़ार रुपए थी , आज 1 लाख 52 हज़ार है।
- कांग्रेस की सरकार के समय 600/- रुपए प्रति क्विंटल गेहूं का भाव था , आज हम 2600 रुपए में गेहूं खरीद रहे हैं।
- कांग्रेस की सरकार के समय सिंचाई का रकबा 7 लाख हेक्टेयर था , आज आज 55 लाख हेक्टेयर है।
- किसानों , गरीबों ,मजदूर हो ,युवा हो , सभी वर्गों के लिए हमने काम किया।
- कांग्रेस की सरकार के समय 5 मेडिकल कॉलेज थे , आज 30 मेडिकल कॉलेज हैं।
ये खबर भी पढ़ें : 🔴CM Mohan Yadav Live : वनवासी मजदूरों से रूबरू हो रहे |CM Mohan Yadav| Ratlam |
जातिगत जनगणना के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि जातीय जनगणना खुद पंडित नेहरूजी ने रुकवाई थी। कांग्रेस की 55 साल तक सरकार रही उन्होंने कभी कुछ नहीं किया। कांग्रेस केवल झूठे आरोप लगाना जानती है। सरला मिश्रा के मामले में कोर्ट का अभी ताजा-ताजा निर्णय आया है , पूरे देश में महिलाओं के प्रति कांग्रेस के समय जो अत्याचार हुआ है , वह किसी से छुपा नहीं है। लोकतंत्र की दुहाई कांग्रेस देती है लेकिन कांग्रेस को शर्म आना चाहिए , कांग्रेस ने आपातकाल का दंश इस देश को दिया है।
ये खबर भी पढ़ें : 🔴CM Mohan Yadav Live : लाल किला बना सम्राट विक्रमादित्य के महानाट्य का महामंचन का गवाह
सीएम लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी की अमेरिका की यात्रा के सवाल पर कहा कि "मैं भगवान महांकाल से प्रार्थना करता हूँ कि वो राहुल गांधी जी को सदबुद्धि प्रदान करे। विदेश में जाकर हमेशा उल्टा चलते है , इस बार सीधा चलें।
ये खबर भी पढ़ें : CM Mohan Yadav ने बताया कैसे आकांक्षी को मिलेगा रोजगार | क्या है प्लान ?
सीएम विधायक राउ मधु वर्मा के यहां हुए पारिवारिक आयोजन में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान मंत्री तुलसी सिलावट, विधायकगण व अन्य जनप्रतिनिधि साथ थे। वहीं देवास में पुत्र रूद्राक्ष शुक्ला द्वारा किए गए टेकरी कांड के बाद विधायक गोलू शुक्ला भी एयरपोर्ट पर नजर आए, लेकिन वैसी नजदीकी सीएम के साथ नहीं दिखी जो पहले होती थी। सीएम और गोलू के बीच कोई बात भी नहीं हुई, गोलू ने उनका स्वागत किया और हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
सीएम बोले बीजेपी ने दिए चार OBC सीएम
ये खबर भी पढ़ें : 🔴CM Mohan Yadav LIVE: नीमच को विकास कार्यों की सौगात | Neemuch|
BJP सरकार के गिना दिए काम, उपलब्धि
The sootr
सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया इसका प्रमाण यह है कि 2002-03 तक कांग्रेस की सरकार के समय राज्य का बजट कुल 23000 करोड़ तक था, आज 4 लाख 20 हज़ार करोड़ का बजट है।
- कांग्रेस की सरकार के समय प्रति व्यक्ति आय 11 हज़ार रुपए थी , आज 1 लाख 52 हज़ार है।
- कांग्रेस की सरकार के समय 600/- रुपए प्रति क्विंटल गेहूं का भाव था , आज हम 2600 रुपए में गेहूं खरीद रहे हैं।
- कांग्रेस की सरकार के समय सिंचाई का रकबा 7 लाख हेक्टेयर था , आज आज 55 लाख हेक्टेयर है।
- किसानों , गरीबों ,मजदूर हो ,युवा हो , सभी वर्गों के लिए हमने काम किया।
- कांग्रेस की सरकार के समय 5 मेडिकल कॉलेज थे , आज 30 मेडिकल कॉलेज हैं।
ये खबर भी पढ़ें : 🔴CM Mohan Yadav Live : वनवासी मजदूरों से रूबरू हो रहे |CM Mohan Yadav| Ratlam |
नेहरूजी ने क्यों नहीं कराई जाति जनगणना
ये खबर भी पढ़ें : 🔴CM Mohan Yadav Live : लाल किला बना सम्राट विक्रमादित्य के महानाट्य का महामंचन का गवाह
राहुल की अमेरिका यात्रा पर बोले
ये खबर भी पढ़ें : CM Mohan Yadav ने बताया कैसे आकांक्षी को मिलेगा रोजगार | क्या है प्लान ?
मधु वर्मा के यहां कार्यक्रम में आए थे सीएम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari