गौ संवर्धन पर CM yadav का बड़ा ऐलान, आहार अनुदान की राशि होगी दोगुनी
Marut raj | Mar 06, 2024, 21:44 IST
the sootr
गौ रक्षा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगली बरसात तक गौ माता को सूखे में बैठने की व्यवस्था सरकार करेगी। सड़क पर गाय नजर नहीं आएगी। ये वर्ष गौ वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।
भोपाल. राजधानी में प्रदेश की गौशालाओं के बेहतर प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन हुआ है। सीएम मोहन यादव गौ रक्षा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करत हुए कहा कि गौ संवर्धन के लिए समिति बनाई जाएगी। इसमें राजस्व विभाग, नगरीय प्रशासन,धर्मस्व विभाग,पशुपालन, ग्रामीण विकास और वन विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम गौ शाला को आत्मनिर्भर बनाएंगे। अगली बरसात तक गौ माता को सूखे में बैठने की व्यवस्था सरकार करेगी। सड़क पर गाय नजर नहीं आएगी। ये वर्ष गौ वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। गाय के आहार अनुदान की राशि दोगुना करने का ऐलान भी सीएम यादव ( cm yadav) ने किया।
देवस्थानों के विकास के लिए बनी समिति
सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में देवस्थानों के विकास के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, करण सिंह वर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, दिलीप जायसवाल शामिल हैं।
देवस्थानों के विकास के लिए बनी समिति
सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में देवस्थानों के विकास के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, करण सिंह वर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, दिलीप जायसवाल शामिल हैं।
सीएम मोहन के बड़े फैसले
- गायों के प्रतिदिन आहार अनुदान की राशि 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये की गई।
- सीएम ने कहा कि हमारा नया साल गुड़ी पड़वा से शुरू होता है] इसीलिए ये साल गौ वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।
- प्रदेश की चरनोइ भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
- सीएम ने कहा कि आगामी बारिश तक सड़कों पर गाय नजर नहीं आएगी।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari