इंदौर में देर रात होटल में मंत्री सिलावट समर्थकों की कॉकटेल पार्टी, शराब पीकर श्रीराम और सिलावट के नारे, पुलिस बोली- कुछ नहीं मिला
Rahul Garhwal | Nov 07, 2023, 24:00 IST
इंदौर में देर रात होटल में मंत्री सिलावट समर्थकों की कॉकटेल पार्टी, शराब पीकर श्रीराम और सिलावट के नारे, पुलिस बोली- कुछ नहीं मिला
इंदौर में देर रात होटल में मंत्री सिलावट समर्थकों की कॉकटेल पार्टी हुई। शराब पीकर जय श्रीराम और सिलावट के नारे लगे। शिकायत पर पुलिस ने कहा कुछ नहीं मिला।
संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में चुनावी आचार संहिता के बीच सोमवार देर रात बायपास पर होटल प्राइड में बड़ी कॉकटेल पार्टी हुई। ये पार्टी सांवेर विधायक और मंत्री तुलसी सिलावट के समर्थकों की थी। इसमें शराब पीकर जय श्रीराम के साथ ही सिलावट के समर्थन के नारे लगे और उन्हें वोट देने की मांग हुई। कांग्रेस ने आधी रात को इसकी शिकायत चुनाव अधिकारियों को की, बाद में देर रात कनाड़िया पुलिस वहां पहुंची, लेकिन मामला ये कहकर दबा दिया गया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां कुछ भी नहीं पाया गया।
द सूत्र के पास आए फोटो-वीडियो, खुलकर छलक रहे जाम
![Home - 2023-11-07T105819.761.jpg]()
द सूत्र के पास इस पार्टी के फोटो और वीडियो दोनों ही आए हैं। इसमें बड़े हॉल में टेबल लगी हुई हैं और हर टेबल पर जमकर शराब चल रही है। घोषणा भी की जा रही है कि रात साढ़े 10 तक ही शराब मिलेगी, इसलिए अभी ले लो। पास में डिनर लगा हुआ है। हर तरह की शराब वीडियो में दिख रही है और अच्छी-खासी भीड़ भी है।
ये खबर भी पढ़िए..
इंदौर की 5 सीटों को लेकर बीजेपी को चिंता, गोपनीय बैठक में बताई मेहनत की जरूरत
सांवेर में किए कामों को बताया गया, सिलावट के लिए नारे लगे
मंच पर समर्थक बीच-बीच में आकर सिलावट के सांवेर में किए काम बता रहे हैं। इसमें उनके नर्मदा लाइन लाने और कई विकास कामों की बात करते हुए बताया जा रहा है कि वे सांवेर में कितने काम कर रहे हैं, इसलिए हमें उन्हें ही जिताना है और 17 नवंबर को वोट करना है। इस दौरान समर्थकों ने शराब पीते हुए जय श्रीराम के नारे लगाए और साथ ही सिलावट के समर्थन में भी नारे लगाए कि सिलावट भैय्या, सांवेर की नैय्या।
द सूत्र के पास आए फोटो-वीडियो, खुलकर छलक रहे जाम
Home - 2023-11-07T105819.761.jpg

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari