मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, अगले हफ्ते हो सकती है बारिश

Rahul Garhwal | Dec 17, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, अगले हफ्ते हो सकती है बारिश
मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, अगले हफ्ते हो सकती है बारिश

मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। अगले हफ्ते बारिश की संभावना है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में धुंध और कोहरा रहा। पचमढ़ी की रात सबसे सर्द रही। पारा 7.2 डिग्री तक पहुंचा। प्रदेश में 23 और 24 दिसंबर को बारिश के आसार हैं।

उज्जैन में रात में सबसे कम ठंडा

सर्द हवाओं की वजह से दिन और रात के पारे में गिरावट आई है। दिन में धूप निकलने के बाद भी लोग ठिठुर रहे हैं। पचमढ़ी में रात सबसे ठंडी रही। पारा 7.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं छतरपुर के नौगांव में रात का पारा 8.5 और रीवा और उमरिया में 8.6 दर्ज किया गया। उज्जैन रात में सबसे कम ठंडा रहा। यहां तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया।

10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा

मध्यप्रदेश में 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं। आसमान में कभी-कभी बादलों का डेरा हो जाता है।

MP के बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान

  • भोपाल -12.8 डिग्री
  • इंदौर -14.2 डिग्री
  • जबलपुर -10.5 डिग्री
  • ग्वालियर -9 डिग्री
अगले हफ्ते बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश में अगले हफ्ते बारिश की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी शुरू हो चुकी है। हालांकि प्रदेश में इसका असर कम रहने वाला है। बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। 22 दिसंबर को फिर से एक सिस्टम एक्टिव होगा। 23 और 24 दिसंबर को कई जिलों में बारिश की संभावना है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • Weather of Madhya Pradesh
  • भोपाल का तापमान
  • increased cold in Madhya Pradesh
  • rain in Madhya Pradesh
  • temperature of Bhopal
  • temperature of Indore
  • मध्यप्रदेश में बढ़ी ठंड
  • मध्यप्रदेश में बारिश
  • इंदौर का तापमान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा