मुआवजा देने से बचने के लिए कलेक्टर ने दिया यूनिसेफ का तालाब तोड़ने का आदेश

Jitendra Shrivastava | Jun 08, 2024, 20:40 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में किसानों को सिंचाई के लिए मदद और पर्यावरण की रक्षा के लिए यूनिसेफ के द्वारा बनवाए गए तालाब को कलेक्टर इस कारण से तुड़वा रहे थे इस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। कलेक्टर ने क्यों दिया था ऐसा आदेश, पढ़िए...

नील तिवारी, JABALPUR. किसानों की जमीन पर यूनिसेफ के द्वारा बनवाए गए तालाब से किसानों को सिंचाई का लाभ तो मिल रहा था पर उस जमीन का मुआवजा उन्हें नहीं मिला था। जिसके कारण उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की, पर इस मुआवजे से बचने के लिए सीहोर के जिला कलेक्टर ने बिना किसी लिखित आदेश के तालाब को तुड़वाना शुरू कर दिया। इसके खिलाफ 16 किसानों ने हाईकोर्ट की शरण ली है।

ये है पूरा मामला

सीहोर जिले के कड़ी गांव में साल 2002-03 में एक तालाब बनवाया गया था। यूनिसेफ का तालाब ( UNICEF pond ) के निर्माण में पूरा फंड यूनिसेफ संस्था के द्वारा दिया गया था। इस तालाब को बनवाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और गांव के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना था। जिस जमीन में यह तालाब बना था वह जमीन किसानों की थी जिसके लिए उन्हें मुआवजा दिया जाना था। पर मुआवजा न मिलने पर किसानों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका की सुनवाई में साल 2012 में ही हाईकोर्ट ने जिला कलेक्टर को यह आदेश दिए थे कि किसानों को मुआवजा दिया जाए।

ये खबर भी पढ़िए...

कलेक्टर बिना बताए बार-बार भाग जाते हैं पत्नी के पास, पूर्व विधायक ने लगाए आरोप

हाईकोर्ट का आदेश मानने की बजाय कलेक्टर तुड़वा रहे थे तालाब

साल 2012 में जारी हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं मिला और उन्होंने दोबारा इस मामले में एक रिट पिटीशन दायर की इसके बाद साल 2022 में सीहोर कलेक्टर को नोटिस भी इशू किया गया। कोर्ट का आदेश मानते हुए किसानों को मुआवजा देने की बजाय सीहोर जिला कलेक्टर ने बिना किसी लिखित आदेश के इस तालाब को तुड़वाना शुरू कर दिया। याचिककर्ता किसानों का आरोप है कि कलेक्टर ने मुआवजा देने से बचने के लिए इस तालाब को ही खत्म करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

नहीं टूटेगा यूनिसेफ प्रोजेक्ट में बना तालाबः हाईकोर्ट

सीहोर जिले के खड़ी गांव के किसान लक्ष्मी नारायण सहित 16 किसानों की ओर से अधिवक्ता एन. एस. रूपराह ने उच्च न्यायालय में दोबारा एक याचिका दायर की। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में वेकेशन बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई जिसमें जस्टिस विवेक जैन ने यूनिसेफ प्रोजेक्ट में बनाए जा रहे तालाब को तोड़ने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश शासन एवं सीहोर जिला कलेक्टर सहित अन्य प्रतिवादियों को हाई कोर्ट द्वारा नोटिस जारी किए गए। मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी।

Tags:
  • हाईकोर्ट
  • यूनिसेफ का तालाब
  • UNICEF pond
  • सीहोर जिले के कड़ी गांव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा