/sootr/media/media_files/2026/02/09/collector-kedar-singh-beats-congress-workers-shahdol-protest-2026-02-09-09-39-55.jpg)
News In Short
शहडोल में हंगामा: 8 फरवरी को सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया।
कलेक्टर का लाठीचार्ज: आरोप है कि इस दौरान कलेक्टर केदार सिंह ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।
कांग्रेस का बयान: कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे आवाज दबाने की साजिश बताया, साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रशासन की तैयारी: प्रशासन सुबह से ही सीएम के दौरे को लेकर अलर्ट था। विरोध के दौरान 37 कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया।
सीएम का दौरा: सीएम ने 20 करोड़ रुपए के वाटर पार्क का उद्घाटन किया और 767 करोड़ रुपए के 142 विकास कार्यों की शुरुआत की, जिसमें कॉलेज भवन और सिंचाई परियोजना शामिल हैं।
News In Detail
कलेक्टर ने खुद ही कांग्रेसियों को मारी लाठी
रविवार 8 फरवरी को शहडोल के धनपुरी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान हंगामा हुआ। जैसे ही उनका काफिला कॉलेज तिराहा से आगे बढ़ा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध शुरू कर दिया। जैसे-जैसे कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ी, प्रशासन घबराया और उन्हें रोकने की कोशिश की।
इस दौरान कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने एक आरक्षक से डंडा लिया और खुद प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जयसिंहनगर विधानसभा अध्यक्ष शेख साजिद समेत कई नेताओं को चोटें आईं।
/sootr/media/post_attachments/14b2d6a4-6ea.png)
ब्लॉक अध्यक्ष का बयान..
ब्लॉक अध्यक्ष अंकित सिंह बघेल ने बताया कि कलेक्टर अपनी गाड़ी से बाहर निकले और फिर विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह आवाज दबाने की साजिश है। कांग्रेस इस कार्रवाई के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी।
प्रशासन पहले से था अलर्ट
सुबह से ही प्रशासन सीएम के दौरे को लेकर सतर्क था। जैसे ही कांग्रेस ने विरोध करना शुरू किया, पुलिस ने नेताओं को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। लोकार्पण के बाद प्रदर्शन बढ़ गया और पुलिस ने 37 कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया। इनमें से ज्यादातर को पुलिस ने छोड़ दिया, लेकिन शेख साजिद समेत तीन नेता अभी भी पुलिस की गिरफ्त में हैं।/sootr/media/post_attachments/0f2b5682-29f.png)
ये था सीएम का शहडोल दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 फरवरी को शहडोल के धनपुरी नगर पहुंचे थे, जहां उन्होंने 20 करोड़ रुपए लागत वाले एक अत्याधुनिक वाटर पार्क का उद्घाटन किया। इस पार्क में क्लब हाउस, मिनी ओलंपिक स्विमिंग पूल और मनोरंजन की सुविधाएं हैं।
सीएम ने 767 करोड़ रुपए के 142 विकास कार्यों की शुरुआत भी की। इनमें नगर पंचायत जैतपुर, मेडिकल कॉलेज में पीजी कक्षाओं की शुरुआत और शहडोल और जैतपुर में कॉलेज भवन बनाने का काम शामिल है। इसके अलावा, 2300 करोड़ रुपए की सिंचाई परियोजना से 122 गांवों को फायदा होगा। बुढार में गीता भवन और सड़क निर्माण के काम भी शुरू होंगे।
ये खबरें भी पढ़िए...
शहडोल में सीएम मोहन यादव का ऐलान: 2300 करोड़ की सिंचाई योजना बदलेगी किसानों की किस्मत
शहडोल कलेक्टर केदार सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, अधिकारियों को मिले संदिग्ध मैसेज
जबलपुर में जैन समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
शहडोल को करोड़ों की सौगात देंगे सीएम मोहन यादव, भोपाल में कांग्रेस का मंथन जारी
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us