अब कलेक्टर नहीं होंगे चित्रकूट विकास प्राधिकरण के मुखिया, SAS अधिकारी बनेंगे CEO, 16 पदों को मंजूरी
Vikram Jain | Sept 10, 2024, 17:38 IST
Collector will not be CEO of Chitrakoot Development Authority
सतना कलेक्टर अब चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नहीं होंगे। प्राधिकरण में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सीईओ बनेंगे। नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग ने प्राधिकरण के लिए 16 पद स्वीकृत किए हैं।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में चित्रकूट विकास प्राधिकरण (Chitrakoot Development Authority) का अध्यक्ष अब आईएएस नहीं होगा बल्कि अपर कलेक्टर स्तर के राज्य प्रशासनिक सेवा (State Administrative Service) के अधिकारी को प्राधिकरण का सीईओ बनाया जाएगा। सरकार ने प्राधिकरण में सीईओ और स्टाफ के लिए 16 पदों को मंजूरी दी हैं। साथ ही विभाग ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
बता दें कि भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट और राम वन गमन पथ के विकास के लिए चित्रकूट विकास प्राधिकरण बनाया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ( CM Mohan Yadav) के निर्देश के बाद प्राधिकरण के सीईओ की जिम्मेदारी सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा (Satna Collector) संभाल रहे हैं।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
नगरीय विकास और आवास विभाग के नोटिफिकेशन के अनुसार प्राधिकरण में अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (chief executive officer) बनाए जाएंगे। दूसरे विकास प्राधिकरणों की तर्ज पर सीईओ ही प्राधिकरण का मुख्य प्रशासक होगा। सीईओ विकास और अन्य प्रशासनिक मुद्दों के मामले में कलेक्टर सतना के अधीन काम करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में शराब के नशे गुंडे ने ट्रैफिक एसआई को पीटा, वर्दी भी फाड़ी, दूसरे सिपाही बचा ही नहीं पाए
सरकार की मंजूरी के बाद चित्रकूट विकास प्राधिकरण अस्तित्व में आ चुका है। वित्त विभाग से परमिशन के बाद नगरीय विकास विभाग ने प्राधिकरण में पदों की स्थिति भी साफ कर दी है। विभाग ने प्राधिकरण के स्टाफ के लिए 16 पदों को मंजूरी दे दी है। वित्त विभाग ने नगरीय विकास विभाग के प्रस्ताव पर पदों को मंजूर किया है। अब जल्द ही प्राधिकरण में अफसरों और कर्मचारियों की पदस्थापना की जाएगी।
बता दें कि मोहन सरकार का रामवन गमन पथ का निर्माण कराने के साथ मध्य प्रदेश के हिस्से वाले चित्रकूट का विकास करने पर पूरा फोकस है। शिवराज सरकार द्वारा घोषित वनवासी राम लोक निर्माण भी मोहन सरकार की प्राथमिकता में है।
14 मार्च 2024 को हुई मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में चित्रकूट विकास प्राधिकरण के गठन को मंजूरी दी गई थी। लेकिन इसके बाद लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू होने पर इस मामले में तीन माह तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी।
आचार संहिता खत्म होने के बाद 26 जून को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संस्कृति विभाग से साथ समीक्षा बैठक कर चित्रकूट के विकास को लेकर दिशा निर्देश दिए थे और कार्ययोजना पर चर्चा की थी। साथ ही सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा को चित्रकूट विकास प्राधिकरण के सीईओ का पद संभालने के निर्देश दिए गए थे।
अब कलेक्टर नहीं होंगे प्राधिकरण के अध्यक्ष
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
राप्रसे के अधिकारी को बनाया जाएगा सीईओ
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में शराब के नशे गुंडे ने ट्रैफिक एसआई को पीटा, वर्दी भी फाड़ी, दूसरे सिपाही बचा ही नहीं पाए
प्राधिकरण के स्टाफ के लिए 16 पदों को मंजूरी
बता दें कि मोहन सरकार का रामवन गमन पथ का निर्माण कराने के साथ मध्य प्रदेश के हिस्से वाले चित्रकूट का विकास करने पर पूरा फोकस है। शिवराज सरकार द्वारा घोषित वनवासी राम लोक निर्माण भी मोहन सरकार की प्राथमिकता में है।
14 मार्च 2024 को हुई मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में चित्रकूट विकास प्राधिकरण के गठन को मंजूरी दी गई थी। लेकिन इसके बाद लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू होने पर इस मामले में तीन माह तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी।
आचार संहिता खत्म होने के बाद 26 जून को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संस्कृति विभाग से साथ समीक्षा बैठक कर चित्रकूट के विकास को लेकर दिशा निर्देश दिए थे और कार्ययोजना पर चर्चा की थी। साथ ही सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा को चित्रकूट विकास प्राधिकरण के सीईओ का पद संभालने के निर्देश दिए गए थे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA