वाणिज्यिक कर विभाग ने जारी किया गलत आदेश, अधिकारी-कर्मचारी हो रहे कंफ्यूज
The Sootr | Jul 25, 2025, 18:10 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्यप्रदेश वाणिज्यिक कर विभाग ने जारी किया आदेश गलत। इससे विभाग में अफसरों के बीच कंफ्यूजन पैदा हो गया। जानें क्या थीं गड़बड़ियां और आदेश में कौन सी गलतियां हुईं।
BHOPAL. मध्यप्रदेश वाणिज्यिक कर विभाग ने एक बार फिर गलत आदेश जारी किया है। इससे विभाग में कंफ्यूजन का माहौल बना हुआ है। जो आदेश जारी किया गया है, उसमें वाणिज्यिक कर अधिकारी को उपायुक्त का उच्च पद का प्रभार दिए जाने की बात कही गई है। इसका मतलब है कि उक्त अधिकारी को नियमों के खिलाफ जाकर दो जम्प दे दिए गए।
![abbf80fc-58c]()
जानकारों के मुताबिक, विभाग ने गलत आदेश जारी कर दिया है। इसमें वाणिज्यिक कर अधिकारी की बजाय वाणिज्यिक कर के अधिकारी लिखा जाना चाहिए था।
इतना ही नहीं, इस ऑर्डर में ही क्रम संख्या 3 में भोपाल संभाग दो से अमृता जैन (दुबे) को रिलीव करने का आदेश जारी किया गया है। लेकिन, इसमें यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें कहां के लिए रिलीव किया गया है।
ये भी पढ़ें...
MP News: विधानसभा सत्र के बाद मध्य प्रदेश में बड़े स्तर पर होंगे IAS-IPS अफसरों के तबादले
वैष्णो देवी जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, MP के इन स्टेशनों से गुजरेगी
विभाग के जानकारों ने इसके साथ ही आदेश में एक और गलती को बताया है। इसके मुताबिक, नंबर एक पर दर्ज जलज रावत अभी सहायक आयुक्त हैं और उनका नाम सीधे उपायुक्त (उच्च पद का प्रभार) की सूची में डाल दिया गया। यह भी एक गलती है। नियमों के मुताबिक, उन्हें पहले उपायुक्त के पद पर पदस्थ किया जाना था। इसके बाद ही उन्हें उच्च पद का प्रभार दिया जा सकता है।
हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब वाणिज्यिक कर विभाग ने ऐसी गलती की हो। इससे पहले भी वह ऐसा कारनामा कर चुकी है। लगभग महीने भर पहले ही विभाग ने पुराने अफसरों को हटाए बिना ही नए तबादले कर दिए थे। इस वजह से एक ही जगह पर दो-दो डिप्टी कमिश्नर हो गए थे। उस दौरान करीब दर्जन भर तबादला आदेश जारी किए गए थे।
ये भी पढ़ें...
आखिरी मौका! MP सुपर 100 योजना के तहत मिलेगी फ्री कोचिंग और हॉस्टल, जल्दी करें आवेदन
मध्यप्रदेश के लिए MP शब्द इस्तेमाल करने के विरोध में जनहित याचिका, HC ने बताया समय की बर्बादी
ग्वालियर के डिप्टी कमिश्नर परमानंद सौंधिया को ग्वालियर वृत्त 3 भेजा गया। हरिदास भालेकर को सागर भेजा गया, लेकिन भोपाल वृत्त 5 में पदस्थ डिप्टी कमिश्नर मिथलेश वामनकर की पोस्टिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे उन अफसरों की रिलीविंग में दिक्कतें आईं थीं।
मंडीदीप में भी दो डिप्टी कमिश्नर नियुक्त हो गए थे, जिसमें नरेन्द्र सिंह चौहान को भेजा गया जबकि प्रीति प्रभुलता पन्ना पहले से ही मंडीदीप में पदस्थ थीं। इसी तरह, नरसिंहपुर में सुप्रिया पाठक का ट्रांसफर किया गया लेकिन पुराने अफसर का ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया।
कुछ अन्य तबादलों में भी विसंगतियां सामने आई हैं। कई जगह अफसरों की पोस्टिंग खाली पड़ी हैं, जैसे छतरपुर के नौगांव में एक साल से कोई अफसर नहीं है। वहीं, कुछ अफसरों को उच्च पद का प्रभार नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि प्रमोशन (पदोन्नति) का मामला अटक गया है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
आदेश में हैं ये गलतियां, देखें आदेश की कॉपी
abbf80fc-58c
जानकारों के मुताबिक, विभाग ने गलत आदेश जारी कर दिया है। इसमें वाणिज्यिक कर अधिकारी की बजाय वाणिज्यिक कर के अधिकारी लिखा जाना चाहिए था।
इतना ही नहीं, इस ऑर्डर में ही क्रम संख्या 3 में भोपाल संभाग दो से अमृता जैन (दुबे) को रिलीव करने का आदेश जारी किया गया है। लेकिन, इसमें यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें कहां के लिए रिलीव किया गया है।
ये भी पढ़ें...
MP News: विधानसभा सत्र के बाद मध्य प्रदेश में बड़े स्तर पर होंगे IAS-IPS अफसरों के तबादले
वैष्णो देवी जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, MP के इन स्टेशनों से गुजरेगी
सहायक आयुक्त से सीधे उपायुक्त सूची में डाला नाम
पहले भी आदेश जारी करने में हुई थी गड़बड़
ये भी पढ़ें...
आखिरी मौका! MP सुपर 100 योजना के तहत मिलेगी फ्री कोचिंग और हॉस्टल, जल्दी करें आवेदन
मध्यप्रदेश के लिए MP शब्द इस्तेमाल करने के विरोध में जनहित याचिका, HC ने बताया समय की बर्बादी
3 पॉइंट्स में समझें पूरी खबर...👉 गलत आदेश और कंफ्यूजन: वाणिज्यिक कर विभाग ने गलत आदेश जारी किया, जिससे विभाग में कंफ्यूजन फैल गया। इसमें नियमों के खिलाफ अधिकारियों को उच्च पद का प्रभार दिया गया।👉 विभागीय गड़बड़ियां: कई स्थानों पर एक ही पद पर दो अधिकारियों की नियुक्ति हुई, जैसे मंडीदीप और नरसिंहपुर में, जिसके कारण रिलीविंग और जॉइनिंग में दिक्कतें आईं। 👉 कई जगहों नहीं हैं अफसर: कई जिलों में अफसरों की पोस्टिंग नहीं हो पाई, जैसे छतरपुर के नौगांव में एक साल से कोई अफसर नहीं है, और उच्च पद के प्रभार में भी अड़चने आईं। |
ऐसे समझें क्या हुईं थीं गड़बड़ियां...
मंडीदीप में भी सामने आई थी गड़बड़ियां
कई जगह खाली पड़े रहे पद
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari