भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र में रामेश्वर शर्मा की जीत के बाद लगे बधाई के पोस्टर चर्चा में, जानें आखिर क्या है चौंकाने वाली बात
Pratibha Rana | Dec 05, 2023, 24:00 IST
भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र में रामेश्वर शर्मा की जीत के बाद लगे बधाई के पोस्टर चर्चा में, जानें आखिर क्या है चौंकाने वाली बात
मप्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत के बाद अब सीएम पद के लिए हलचल तेज हो गई है। इंदौर विधानसभा क्षेत्र-1 से चुनाव जीते बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी सीएम की रेस में बताए जा रहे हैं।
BHOPAL. मप्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत के बाद अब सीएम पद के लिए हलचल तेज हो गई है। इंदौर विधानसभा क्षेत्र-1 से चुनाव जीते बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी सीएम की रेस में बताए जा रहे हैं। इस बीच भोपाल में कैलाश विजयवर्गीय के पोस्टर भी लग गए हैं। हुजूर विधानसभा क्षेत्र में ये पोस्टर देखे जा सकते हैं। यहां से बीजेपी के रामेश्वर शर्मा की जीत के बाद उनके क्षेत्र में बधाई देने के लिए ये पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें शर्मा के बाद सबसे बड़ा फोटो कैलाश विजयवर्गीय का लगा है।
भोपाल में लगे विजयवर्गीय के पोस्टर की सोशल मीडिया में जबरदस्त चर्चा हो रही है। दरअसल इस पोस्टर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फोटो गायब है। चुनाव में बीजेपी की तरफ से सीएम का चेहरा नहीं होने की वजह से इस बार सीएम पद के लिए शिवराज सिंह चौहान के साथ ही प्रहलाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय के नाम भी सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इन नेताओं से चर्चा की है और जल्द ही नए सीएम के नाम की घोषणा हो सकती है।
मप्र सहित तीनों राज्यों में इंदौर विधानसभा क्षेत्र-2 से सबसे बड़ी चुनावी जीत का रिकॉर्ड बनाने वाले विधायक रमेश मेंदोला ने कहा है कि कैलाश विजयवर्गीय को सीएण बनाया जाए। मेंदोला ने यहां तक कहा कि प्रदेश की जनता की यही मांग है और केंद्र सरकार को जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। वहीं जब कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 से टिकट मिला था तब उन्होंने खुद कहा था कि मैं केवल विधायक बनने के लिए चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।
सोशल मीडिया में जबरदस्त चर्चा
मेंदोला ने की विजयवर्गीय को सीएम बनाने की मांग
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari