कांग्रेस का आरोप- प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर लाठीचार्ज की हत्या की कोशिश हुई, CP से मांग पुलिसकर्मियों पर हत्या के प्रयास का केस हो

Sanjay Gupta | Aug 07, 2024, 20:37 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-07T203157.366
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-07T203157.366

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की हत्या की कोशिश की गई। इसमें लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हो, लाठीचार्ज का आदेश देने वाले पुलिस अधिकारियों को भी आरोपी बनाया जाए।

INDORE. बीजेपी ने जहां कांग्रेस को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बोल के कारण घेरा, वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए पुलिस कमिशनर (सीपी) राकेश गुप्ता को आवेदन देकर आरोप लगाए कि मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की हत्या की कोशिश की गई। इसमें लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हो, लाठीचार्ज का आदेश देने वाले पुलिस अधिकारियों को भी आरोपी बनाया जाए।

55399166-cb7
55399166-cb7

पुलिस कमिशनर को यह दिया ज्ञापन

कांग्रेस शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे व अन्य ने पुलिस कमिशनर से बुधवार शाम को मुलाकात की। इन्होंने कहा कि मंगलवार को निगम मुख्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन शांतिपूर्वक था और पूर्व सूचित था। लेकिन इस दौरान पुलिस की ओर से दंगाइयों पर उपयोग किए जाने वाले वज्र से कांग्रेसियों पर वाटर कैनन चलाई गई। इसके साथ ही पुलिस ने लाठी चार्ज का आदेश देकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे नागरिकों को लाठियां से पीटा ।

पटवारी को घेर कर पीटा गया

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कतहा कि कुछ पुलिस कर्मियों के द्वारा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेर कर उन पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया गया । इस दौरान पटवारी के सिर पर भी लाठी से प्रहार किया गया । इसके साथ ही कांग्रेस के कुछ पार्षदों और कुछ मीडिया कर्मियों को भी निशाना बनाया गया।

बीजेपी के इशारे पर यह होने के लगाए आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हमारा यह मानना है कि प्रदेश में सत्तारूढ बीजेपी के नेताओं के इशारे पर पुलिस के द्वारा जीतू पटवारी की हत्या का षड्यंत्र रचा गया था। हमारी यह मांग है कि पटवारी पर हमला करने और उन्हें घेर कर उन पर लाठी से प्रहार करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाए। इसके साथ ही वाटर कैनन चलाने और लाठी चार्ज करने का आदेश देने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाए । उन्हें इस हत्या के प्रयास का सहभागी माना जाए । पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए । उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इंदौर से हटा दिया जाए। उल्लेखनीय है कि इस हमले में मीडियाकर्मी भी घायल हुआ था और 12 टांके आए थे, इस पर कांग्रेस की ओर से महासचिव राकेश यादव ने 20 हजार की आर्थिक सहायता दी थी। जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष पर लाठियां बरसाई गई। उन्हें सिर पर भी लाठियां लगी, इस दौरान मैं पास में था, उन्हें बचाने के दौरान मुझे भी लाठियां पड़ी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sanjay gupta
sanjay gupta

Tags:
  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • Jitu Patwari
  • पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा
  • चिंटू चौकसे
  • शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं