MP में ED-VD दो ही चल रही है, ये तस्कर, भूमाफिया की सरकार: कांग्रेस
Sanjay Gupta | Dec 14, 2024, 17:22 IST
Congress alleges
कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों को लेकर 16 दिसंबर को भोपाल में विधानसभा घेराव करने जा रही है। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा किए गए इस आह्वान को लेकर कांग्रेस की तैयारियां अंतिम चरण में हैं...
INDORE. कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों को लेकर 16 दिसंबर को भोपाल में विधानसभा घेराव करने जा रही है। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा किए गए इस आह्वान को लेकर कांग्रेस की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और इसे लेकर शनिवार 14 दिसंबर को कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा व अन्य पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए। मिश्रा ने कहा कि दलितों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं, महिलाओं से दुष्कर्म के केस हो रहे हैं, किसान आत्हत्या कर रहे हैं।
मिश्रा ने कहा कि भोपाल में सरकार की नाक के नीचे ड्रग फैक्टरी चल रही थी, बाहर गुजरात की एसटीफ ने आकर कार्ऱवाई की, इसके मुख्य आरोप हरीश आंजना की डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के साथ नजीदीक संबंध जगजाहिर हुए, लेकिन इसके बाद भी सीएम डॉ. मोहन यादव उन्हें साथ लेकर चल रहे हैं और इस्तीफा नहीं मांगा जा रहा है। यह पूरी तरह से तस्कर और भूमाफियाओं की सरकार है। सरकार बता दे कि उनका कौन सा विभाग ईमानदार है। प्रेस कांफ्रेंस में शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र यादव व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
परमार सुसाइड में घेरा सरकार को
केके मिश्रा ने आष्टा में कारोबारी मनोज परमार के यहां ईडी छापे और इसके बाद उनके पत्नी सहित की गई आत्महत्या और सामने आए सुसाइड नोट को लेकर सरकार को घेरा। मिश्रा ने कहा कि अभी मप्र में ईडी और वीडी (बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा) की ही चल रही है। उनके रहते ही विजयपुर उपचुनाव में अराजकता हुई। साफ तौर पर धमकाया जा रहा है कि बीजेपी ज्वाइन करो नहीं तो ईडी जैसी एजेंसी से कार्रवाई के लिए तैयार रहो।
हरीश आंजना के साथ देवड़ा के संबंध जग जाहिर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari