कांग्रेस ने पूछा आपातकाल में नरेंद्र मोदी भूमिगत क्यों हुए, जेल क्यों नहीं गए, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने बताया कारण
Sanjay Gupta | Jun 25, 2025, 18:42 IST
Narendra Modi underground
इंदौर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आपातकाल में एक लाख से अधिक लोग जेल गए थे। अटल जी, आडवाणी जी, अरूण जेटली जी, और रविशंकर प्रसाद जी भी जेल में थे।
पूरे देश में 25 जून, 1975 को आपातकाल लगा था, इसके 50 साल पूरे हो गए हैं। बीजेपी इस दिन को संविधान की हत्या और काले अध्याय के रूप में मना रही है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के इंदौर में बीजेपी का बड़ा आयोजन हो रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने इस मामले में कई सवाल करते हुए एक पुराना पत्र भी जारी किया। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़ा किया। केके के सवालों का बीजेपी के सांसद सुधांश त्रिवेदी ने जवाब दिया है।
![bbda44e3-90f]()
मिश्रा ने पूछा कि आपातकाल के दौरान जब अटल बिहारी वाजपेयी सहित कई भाजपा नेता जेल में थे। उस समय नरेंद्र मोदी क्यों जेल नहीं गए? वे भूमिगत क्यों रहे? कहा जाता है कि मोदी जी ने फरारी के दौरान सिख बनकर सरदार भगत सिंह की पहचान वाली सिख कौम का भेष धारण किया था। क्या यह एक कौम की राष्ट्रभक्ति और बहादुरी का अपमान नहीं है?
ये खबर भी पढ़िए... आपातकाल में वाजपेयी 18 माह जेल में रहे, राजमाता को तिहाड़ में रखा, सारंग-गौर ने भोपाल में बढ़ाया हौसला
इंदौर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आपातकाल में एक लाख से अधिक लोग जेल गए थे। अटल, आडवाणी, अरूण जेटली, और रविशंकर प्रसाद भी जेल में थे। मोदी उस समय भेष बदलकर बड़े नेताओं की यात्रा करवा रहे थे। वे गुजरात से मुंबई या अन्य स्थानों पर नेताओं को पहुंचाते थे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को अपनी माताजी के अंतिम संस्कार में जाने की मंजूरी नहीं मिली। सभी ने उस दौर को सहा है। हम भारत को माता कहते हैं, जबकि वे "इंडिया इज इंदिरा" बोलते हैं।
ये खबर भी पढ़िए... आपातकाल के 50वें साल पर बीजेपी का इंदौर में कार्यक्रम, मुख्य वक्ता सांसद त्रिवेदी, सीएम भी रहेंगे उपस्थित
त्रिवेदी ने कहा कि इंदिरा जी देश के लिए इमरजेंसी लेकर आई थीं, राहुल गांधी कांग्रेस के लिए इमरजेंसी लेकर आए हैं। राहुल जी का विश्वास डिग गया है वह अपने ही नेता शशि थरूर पर भी भरोसा नहीं करते हैं। उन्हें चुनाव आयोग पर, सेना पर किसी पर भरोसा नहीं है। भारत-पाक के वर्तमान में समय में पाकिस्तानी मीडिया या संसद में राहुल गांधी के बयान चर्चा में रहे। भारत के विपक्ष के नेताओं के, कांग्रेस के नेताओं के बयान हाईलाइट हो रहे थे।
ये खबर भी पढ़िए... 25 जून को भाजपा मनाएगी संविधान हत्या दिवस, आपातकाल के काले अध्याय को करेंगे याद
ये खबर भी पढ़िए... एमपी के कॉलेजों में सिलेबस तैयार नहीं, नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई से होना है शुरू
कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि वे खुद कांग्रेस समर्थित छात्र नेता रहे हैं। वे MISA (पूर्व आपातकाल कानून) में निरुद्ध हुए थे और बाद में भी कांग्रेस में रहे। मिश्रा ने आरोप लगाया कि बीजेपी "आपातकाल की कथित विभीषिका" को लेकर "राजनैतिक स्वांग" कर रही है। उन्होंने कहा कि RSS प्रमुख मधुकर दत्तात्रेय देवरस ने आपातकाल का समर्थन किया था। 30 जून, 1975 को उन्होंने इसे "समयोचित-संतुलित" बताया था। 22 अगस्त, 1975 को उन्होंने इंदिरा गांधी को पत्र लिखकर उनका अभिनंदन किया था। आपातकाल के बाद बनी जनता पार्टी की सरकार ढाई साल में गिर गई।
पीएम मोदी ने लिखा कि जब आपातकाल लगाया गया था, तब मैं आरएसएस का युवा प्रचारक था। आपातकाल विरोधी आंदोलन मेरे लिए सीखने का एक अनुभव था। इसने हमारे लोकतांत्रिक ढांचे को बचाए रखने की अहमियत को फिर से पुष्ट किया। साथ ही, मुझे राजनीतिक स्पेक्ट्रम के सभी लोगों से बहुत कुछ सीखने को मिला। हम आपातकाल के खिलाफ लड़ाई में डटे रहने वाले हर व्यक्ति को सलाम करते हैं! ये पूरे भारत से, हर क्षेत्र से, अलग-अलग विचारधाराओं से आए लोग थे जिन्होंने एक ही उद्देश्य से एक-दूसरे के साथ मिलकर काम किया। भारत के लोकतांत्रिक ढांचे की रक्षा करना और उन आदर्शों को बनाए रखना जिनके लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। यह उनका सामूहिक संघर्ष था जिसने यह सुनिश्चित किया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार को लोकतंत्र बहाल करना पड़ा। नए चुनाव कराने पड़े, जिसमें वे बुरी तरह हार गए।
आपातकाल के दौरान मोदी ने सन्यासी का भी भेष बनाया था। उन्होंने उस दौरान जार्ज फर्नांडिस नेताओं को सुरक्षित घरों मे पहुंचाया था। वह प्रतिबंधित साहित्य का भी प्रचार-प्रसार करते थे। उस दौरान उनका एक छ्दम नाम भी था प्रकाश। आपातकाल के अनुभव के बाद उनका दृष्टिकोण काफी व्यापक हुआ और उनकी लोकप्रियता बढ़ी।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP
bbda44e3-90f
मिश्रा ने पीएम मोदी पर यह किया सवाल
ये खबर भी पढ़िए... आपातकाल में वाजपेयी 18 माह जेल में रहे, राजमाता को तिहाड़ में रखा, सारंग-गौर ने भोपाल में बढ़ाया हौसला
बीजेपी सांसद त्रिवेदी ने दिया जवाब
ये खबर भी पढ़िए... आपातकाल के 50वें साल पर बीजेपी का इंदौर में कार्यक्रम, मुख्य वक्ता सांसद त्रिवेदी, सीएम भी रहेंगे उपस्थित
यह भी बोले त्रिवेदी
ये खबर भी पढ़िए... 25 जून को भाजपा मनाएगी संविधान हत्या दिवस, आपातकाल के काले अध्याय को करेंगे याद
ये खबर भी पढ़िए... एमपी के कॉलेजों में सिलेबस तैयार नहीं, नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई से होना है शुरू
केके मिश्रा ने बीजेपी पर से यह पूछा
पीएम मोदी ने खुद बताए अपने अनुभव
मोदी का एक नाम और भी था प्रकाश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava