MP विधानसभा सत्र से पहले घेराव का ऐलान, कांग्रेस ऐसे दिखाएगी ताकत
Sandeep Kumar | Dec 14, 2024, 20:15 IST
congress-assembly
कांग्रेस ने 16 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। जिसमें पार्टी अपनी ताकत और एकजुटता का प्रदर्शन करेगी। इस घेराव में पार्टी कई गंभीर मुद्दों को उठाएगी,
मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए उपचुनाव में विजयपुर में मिली जीत के बाद कांग्रेस पार्टी उत्साहित है। अब विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले सरकार को घेरने के लिए मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस ने 16 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। जिसमें पार्टी अपनी ताकत और एकजुटता का प्रदर्शन करेगी। इस घेराव में पार्टी कई गंभीर मुद्दों को उठाएगी, जिनमें मादक पदार्थों की तस्करी, जनजाति और अनुसूचित जाति पर अत्याचार, और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे प्रमुख हैं।
राज्य में मादक पदार्थ तस्करी का मुद्दा उठाया
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में मादक पदार्थ तस्करी लगातार बढ़ रही है और राज्य सरकार और केंद्र सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि जबकि गुजरात की पुलिस यहां आकर तस्करी का खुलासा कर रही है, राज्य सरकार पर इस मामले में कोई ठोस कदम उठाने का दबाव नहीं बन रहा है।
कांग्रेस ने राज्य में जनजाति वर्ग के खिलाफ हो रहे अत्याचार और महिलाओं और बालिकाओं के शोषण की घटनाओं को भी एक प्रमुख मुद्दा बनाया है। पार्टी का कहना है कि एक जनजाति विधायक को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि उसने चिकित्सक के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसके साथ ही, महिला सुरक्षा को लेकर राज्य में बढ़ती घटनाओं पर भी पार्टी ने अपनी चिंता जताई है।
हाल ही में हुए उपचुनावों के नतीजों ने कांग्रेस को उत्साहित कर दिया है। विजयपुर में कांग्रेस की जीत के बाद, पार्टी अब राज्य सरकार पर हमला बोलने के लिए तैयार है। हालांकि, कांग्रेस में गुटबाजी के मामले भी सामने आते रहे हैं, लेकिन इस बार पार्टी एकजुटता दिखाने के लिए प्रयासरत है और विभिन्न नेता इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं।
कांग्रेस नेताओं का एकजुटता प्रदर्शन
कांग्रेस ने विधानसभा घेराव की घोषणा के बाद राज्य में अपने बड़े नेताओं की एकजुटता भी दिखा दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह समेत कई नेताओं ने इस प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी किए हैं। इन नेताओं ने कार्यकर्ताओं से घेराव में शामिल होने की अपील की और सरकार के खिलाफ तीव्र आलोचना की।
राज्य में मादक पदार्थ तस्करी का मुद्दा उठाया
जनजाति-महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का जोर
उपचुनाव के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari