तोमर के बेटे का एक और वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस हुई हमलावर, कमलनाथ ने पूछा- BJP के लिए पार्टी हित पहले है या देश हित

Vikram Jain | Nov 15, 2023, 24:00 IST
Share
तोमर के बेटे का एक और वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस हुई हमलावर, कमलनाथ ने पूछा- BJP के लिए पार्टी हित पहले है या देश हित
तोमर के बेटे का एक और वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस हुई हमलावर, कमलनाथ ने पूछा- BJP के लिए पार्टी हित पहले है या देश हित

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर का एक और वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है।

BHOPAL. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर का एक और वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने इस वीडियो को लेकर सवाल उठाए हैं। कमलनाथ ने कहा कि अब यह मामला नशे के धंधे और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ता दिख रहा है। इसलिए इसकी तुरंत जांच होनी चाहिए। कमलनाथ ने ट्वीट किया कि मैं बीजेपी के शीर्ष नेताओं से जानना चाहता हूं कि उनके लिए पार्टी और परिवार का हित पहले है या देश हित। बता दें कि देवेंद्र तोमर के अब तक तीन वीडियो वायरल हो चुके हैं। इससे मप्र की राजनीति में हलचल मच गई है।

मप्र कभी माफ नहीं करेगा

कमलनाथ ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि देवेंद्र तोमर के बेटे के वीडियो की तुरंत जांच की जानी चाहिए। इससे सच और झूठ पता चल सकेगा। कमलनाथ ने दुःख जताते हुए कहा कि बीजेपी के सभी राष्ट्रीय नेता इस समय एमपी में हैं, लेकिन देश की सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। मप्र उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

सुप्रिया श्रीनेत ने भी बोला हमला

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी भोपाल में प्रेस कॉन्फेंस कर तोमर के मामले में बीजेपी को घेरा। सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि तोमर परिवार गांजे की खेती से जुड़ा हुआ है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री तोमर के इस्तीफे की भी मांग की। प्रेस कॉन्फेंस में श्रीनेत ने देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर का वीडियो भी दिखाया। श्रीनेत ने कहा कि सच्चाई का पता लगाना एजेंसी का काम है। सरकार किस बात का इंतजार कर रही है ?

तोमर ने बताया साजिश

देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के अब तक तीन वीडियो वायरल हो चुके है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और उनके बेटे ने इसे साजिश बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने ही इसकी जांच के लिए आवेदन किया है। वहीं बीजेपी के नेता इस मामले पर सफाई देने में जुटे हुए हैं। उधर, वीडियो में दिखाई दे रहे दूसरे शख्स ने एक और वीडियो जारी कर इन वीडियो को सही बताया है।

Tags:
  • MP Assembly elections
  • एमपी विधानसभा चुनाव
  • MP election news
  • एमपी चुनाव न्यूज
  • Union Minister Narendra Singh Tomar
  • केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
  • Narendra Tomar's son's case
  • Kamal Nath targets BJP
  • नरेंद्र तोमर के बेटे का मामला
  • कमलनाथ ने बीजेपी पर साधा निशाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा