निर्मला सप्रे संग सदन में नहीं बैठेगी कांग्रेस! जीतू बोले- भ्रम नहीं
Sourabh Bhatnagar | Nov 28, 2024, 10:36 IST
thesootr
बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता को लेकर अभी कोई आधिकारिक निर्णय नहीं हुआ है। हालांकि, कांग्रेस ने यह मान लिया है कि सप्रे अब भाजपा की सदस्य बन चुकी हैं।
मध्य प्रदेश की बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता को लेकर अभी कोई आधिकारिक निर्णय नहीं हुआ है। हालांकि, कांग्रेस ने यह मान लिया है कि सप्रे अब भाजपा की सदस्य बन चुकी हैं। अब खबर है कि 16 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस उन्हें अपने साथ नहीं बैठने देगी। साथ ही, 15 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी उन्हें आमंत्रित नहीं किया जाएगा।
![Congress MLA joins BJP in Madhya Pradesh; third Opposition party legislator to cross over since Lok Sabha polls announcement - The Hindu]()
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बीना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में निर्मला सप्रे के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की गई थी। इसके बाद उन्होंने सागर लोकसभा सीट से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला के खिलाफ काम किया। इस चुनाव में भाजपा को जीत हासिल हुई।
निर्मला सप्रे को बताया भाजपा विधायक, फिर पूछा- मैं सही कह रहा हूं न?
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दलबदल कानून के तहत निर्मला सप्रे की सदस्यता समाप्त करने के लिए आवेदन दिया है। तीन बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद सप्रे ने अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। वह भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठकों में भी शामिल हो चुकी हैं। शीतकालीन सत्र से पहले उनकी सदस्यता पर फैसला लेने की संभावना जताई जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले पर भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं रखती और अब तक देशभर में लगभग 600 निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दलबदल करा चुकी है। पटवारी ने कहा, "निर्मला सप्रे को लेकर हमें कोई भ्रम नहीं है। नेता प्रतिपक्ष के आवेदन पर निर्णय विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर को लेना है, लेकिन इसे जानबूझकर टाला जा रहा है। हमने विधिक परामर्श ले लिया है और जल्द ही कोर्ट में आवेदन करेंगे।
कांग्रेस के खिलाफ सक्रिय रहीं सप्रे!
Congress MLA joins BJP in Madhya Pradesh; third Opposition party legislator to cross over since Lok Sabha polls announcement - The Hindu
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बीना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में निर्मला सप्रे के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की गई थी। इसके बाद उन्होंने सागर लोकसभा सीट से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला के खिलाफ काम किया। इस चुनाव में भाजपा को जीत हासिल हुई।
निर्मला सप्रे को बताया भाजपा विधायक, फिर पूछा- मैं सही कह रहा हूं न?
सत्र से पहले हो सकता है सदस्यता पर फैसला
जीतू पटवारी ने साधा भाजपा पर निशाना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari