कांग्रेस नेता का आरोप, BJP सदस्यता अभियान में किया जा रहा फर्जीवाड़ा, बोले- मुझे भी आया मैसेज

Jitendra Shrivastava | Sept 29, 2024, 18:35 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के एक कांग्रेस नेता ने BJP के सदस्यता अभियान को लेकर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाने के लिए फर्जीवाड़ा कर रही है और लोगों की जानकारी के बिना ही उन्हें सदस्य बना रही है...

बीजेपी का देशभर में सदस्यता अभियान चल रहा है। मध्यप्रदेश में भी सदस्यता के अंतर्गत शनिवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा की थी। चर्चा के दौरान वीडी ने दावा किया था कि सदस्यता अभियान में देश की टॉप 20 विधानभाओं में मध्यप्रदेश की 6 विधानसभा का नाम है। वहीं अगले दिन इंदौर के कांग्रेस नेता दीपक ( पिंटू ) जोशी ने बीजेपी के सदस्यता अभियान पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें फर्जीवाड़ा हो रहा है। साथ ही दीपक जोशी ने उनके अपने मोबाइल पर सदस्य बनाने को लेकर आया मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया।

स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा...

मैं दीपक ( पिंटू ) जोशी गत चुनाव में विधानसभा इंदौर 3 से कांग्रेस प्रत्याशी रहा हूं और वर्षों से कांग्रेस पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता और आजीवन सदस्य हूं। मैं देश के संविधान में विश्वास रखने वाला तथा कांग्रेस की रीति नीति को मानने वाला हूं। कल दिनांक 28 सितंबर को मेरे मोबाइल पर SMS आया कि आपने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता के लिए जो प्रक्रिया की है उसका वेरिफिकेशन कोड यानी ओटीपी भेजा है।

ये खबर भी पढ़ें...

BJP सदस्यता अभियान : देश की टॉप 20 विधानसभाओं में मध्यप्रदेश की 6 विधानसभा शामिल

काले धन को सफेद करने का अच्छा तरीका...

प्रश्न यह है कि जब मुझे बीजेपी की सदस्यता लेनी ही नहीं और मैंने कोई प्रक्रिया करी ही नहीं तो मेरे मोबाइल पर SMS कैसे आया?
BJP के सदस्यता अभियान का फर्जीवाड़ा इस उदाहरण से साबित होता है। पहले लोगों को बिना जानकारी के सदस्य बनाओगे फिर उन्हीं के नाम से पार्टी में आया चंदा दिखाओगे। अपने काले धन को सफेद करने का अच्छा तरीका है। वैसे इस जुगत से तो आप पाकिस्तान और चीन की भी सबसे बड़ी पार्टी बन सकते हो।
ऐसे विशुद्ध फर्जी अभियान की आपको बधाई...

BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया था...

मध्यप्रदेश बीजेपी के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से सदस्यता में नया इतिहास बनाकर लक्ष्य से 70 फीसदी अधिक आगे निकल गया है। अब तक एक करोड़ 5 लाख से अधिक लोगों ने मिस्डकॉल से बीजेपी की सदस्यता ली। इनमें 98 लाख से अधिक लोग फॉर्म भरकर बीजेपी परिवार के सदस्य बने हैं। मध्यप्रदेश सदस्यता अभियान में देश में तीसरे नंबर है। पहले नंबर पर असम और दूसरे पर हिमाचल प्रदेश है, वहीं बड़े राज्यों में मध्यप्रदेश का पहला स्थान है। साथ ही वीडी शर्मा ने बताया था कि देश की टॉप 20 विधानसभाओं में मध्यप्रदेश की 6 विधानसभा शामिल हैं। इसमें भी इंदौर, मंदसौर, भोपाल जिले टॉप पर हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस नेता
  • दीपक जोशी
  • अध्यक्ष वीडी शर्मा
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • बीजेपी सदस्यता अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा