कांग्रेस का फोकस Gen-Z, इंदौर में उठाए भर्ती घोटाले, भोपाल तक साइकिल रैली

Sanjay Gupta | Jul 05, 2026, 14:39 IST
Share
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा

मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अब बीजेपी सरकार पर चरणबद्ध तरीके से हमले करेगी। फोकस Gen-Z यानी युवा है। इसलिए सभी भर्ती घोटाले उठाए जाएंगे। साथ ही धर्म और किसान भी फोकस में हैं।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने रविवार, 05 जुलाई को इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें आगे की रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि अब चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसमें युवाओं के साथ ही मंदिर में चंदा चोरी, किसानों की परेशानी जैसे मुद्दे सबसे अहम होंगे।

कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, संतोष सिंह गौतम, अमित चौरसिया, सच सलूजा और आनंद कासलीवाल भी मौजूद थे। शोभा ओझा ने कहा कि जो भी घोटाला, भ्रष्टाचार करने वाला बीजेपी का दुपट्टा डाल लेता है, उन्हें बचाने के लिए वह जी-जान लगा देती है। छोटों को फंसाकर बड़ों को बचा लिया जाता है।

1fc98878-4a0
1fc98878-4a0

Gen-Z के लिए भर्ती घोटाला मुद्दा

ओझा ने कहा कि नीट में पेपर लीक हुआ। इसके पहले मप्र में व्यापमं घोटाले का कलंक रहा है और इसमें 58 मौतें हुई थीं। मप्र में पटवारी भर्ती घोटाला, नर्सिंग घोटाला, दिव्यांग फर्जी प्रमाण-पत्र घोटाला, वनरक्षक भर्ती घोटाला, पुलिस सिपाही भर्ती घोटाला जैसे कांड सामने आ चुके हैं। इससे लाखों छात्र प्रभावित हुए हैं। इसके लिए कांग्रेस छात्रों की गूंज अभियान चलाएगी। जिसमें यूनिवर्सिटी, कॉलेज में जाकर मुद्दे उठाए जाएंगे। युवा और छात्रों के साथ 14-15 जुलाई को इंदौर से भोपाल विशाल साइकिल रैली निकालेंगे।

किसानों के साथ हो रहा मजाक

शोभा ओझा ने Gen-Z के बाद किसानों का मुद्दा उठाया। कहा कि खाद के लिए हाहाकार मचा हुआ है। जिले में खाद नहीं है। इसकी ब्लैक मार्केटिंग हो रही है। टोकन राज चल रहा है और किसान मजबूर है। मूंग खरीदी में भी सरकार ने धोखा दिया है। खरीदी कोटा इस बार आधा कर दिया है।

आस्था के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार

कांग्रेस ने इसके साथ ही आस्था का मुद्दा उठाया और कहा कि राम मंदिर में करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ धोखा दिया गया। करोड़ों की चंदा चोरी की गई। इसके पहले उज्जैन में महाकाल लोक घोटाला हुआ है।

भ्रष्टाचार उजागर करने लाएगी पोर्टल और नंबर

यह भी बताया कि कांग्रेस बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए विशेष डिजिटल पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर लेकर आएगी। इसमें सभी विशलब्लोअर (Whistleblower), शिकायतकर्ता जानकारी दे सकेंगे जो गोपनीय रखी जाएगी।

इसके साथ ही प्रदेश भर में लगातार पत्रकार वार्ता होंगी, छात्रों की गूंज विरोध प्रदर्शन होगा, सीएम से सार्वजनिक तौर पर प्रश्न पूछे जाएंगे, भोपाल में सीएम हाउस का घेराव करेंगे, साथ ही विधानसभा में भी सवाल उठाएंगे।

ये खबरें भी पढ़िए...

BJP युवा मोर्चा इंदौर नगराध्यक्ष की दौड़ में करोड़पति दावेदार, नजरें ब्राह्मण लॉबी पर

इंदौर में पोस्टेड IPS सुनील मेहता छोड़ेंगे नौकरी, जानें क्यों लिया इतना बड़ा फैसला

MP News: ईडी इंदौर ने नवभारत गृह सोसाइटी के 4.64 करोड़ घोटाले में किया केस

महिला गर्भ नहीं रखना चाहती तो पति की मंजूरी जरूरी नहीं- इंदौर हाईकोर्ट

Tags:
  • बीजेपी सरकार
  • पटवारी भर्ती घोटाला
  • महाकाल लोक
  • शोभा ओझा
  • व्यापमं घोटाले
  • महिला कांग्रेस
  • प्रमाण-पत्र
  • नर्सिंग घोटाला
  • विपिन वानखेड़े
  • मूंग खरीदी
  • GEN-Z
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि