कांग्रेस ने 70 विधायकों को दोबारा दिया मौका, तीन के टिकट काटे, कई और नेता परिवार के लिए टिकट की कतार में
Ujjwal Rai | Oct 15, 2023, 24:00 IST
कांग्रेस ने 70 विधायकों को दोबारा दिया मौका, तीन के टिकट काटे, कई और नेता परिवार के लिए टिकट की कतार में
इंदौर के सांवेर से पूर्व विधायक प्रेमचंद गुड्डू की बेटी रीना बौरासी को टिकट मिला है
BHOPAL. कांग्रेस की 144 प्रत्याशियों की सूची में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा। 70 विधायकों को फिर से टिकट मिला है। बड़े नेताओं के परिवारों को टिकट का ट्रेंड जारी है। इंदौर के सांवेर से पूर्व विधायक प्रेमचंद गुड्डू की बेटी रीना बौरासी को टिकट मिला है। वहीं, केंद्रीय मंत्री रहे कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत को भी टिकट मिला है। विक्रांत पिछला चुनाव हार चुके हैं। गुड्डू अपनी बेटे के टिकट के खिलाफ थे वे खुद इस सीट से दावेदारी कर रहे थे। इंदौर तीन से पूर्व मंत्री महेश जोशी के बेटे पिंटू जोशी दावेदारी कर रहे हैं।
दिग्विजय सिंह के बेटे को मिला टिकट
मालूम हो कि दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन और भाई लक्ष्मण सिंह भी मैदान में हैं। इसके अलावा दिग्विजय के रिश्तेदार प्रियव्रत सिंह को भी फिर मौका मिला है। पार्टी ने पहली सूची में 96 में से 70 विधायकों को टिकट दे दिया है। तीन विधायकों के टिकट इस सूची में काटे गए हैं। विधायक टामलाल सहारे और गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी के टिकट काटे गए हैं। उनकी जगह पूर्व सांसद बोध सिंह भगत को उम्मीदवार बनाया है। गोटेगांव से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति का टिकिट भी कटा है।
विधानसभा 1 में संजय शुक्ला को टिकट
इंदौर विधानसभा एक में कैलाश विजयवर्गीय के सामने कांग्रेस ने संजय शुक्ला को टिकट दिया है। इंदौर दो से रमेश मेंदोला के सामने चिंटू चौकसे मैदान में हैं। राउ में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, भोपाल मध्य से आरिफ मसूद।
इन रिश्तेदारों को भी टिकट
मेहगांव में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के भांजे राहुल भदौरिया को प्रत्याशी बनाया गया है। गुना जिले की बमोरी सीट पर पूर्व मंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल के बेटे ऋषि अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। कन्हैया लाल पिछला चुनाव भाजपा के महेन्द्र सिंह सिसोदिया से हार गए थे। मुंगावली सीट पर भाजपा के पूर्व विधायक रहे स्व. राव देशराज सिंह यादव के बेटे राव यादवेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj