कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बोले- कांग्रेस नेताओं पर छापे डलवाने के प्लान में सरकार, MP में जगह-जगह खुल रहे ED और IT के ऑफिस
Chandresh Sharma | Sept 12, 2023, 24:00 IST
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बोले- कांग्रेस नेताओं पर छापे डलवाने के प्लान में सरकार, MP में जगह-जगह खुल रहे ED और IT के ऑफिस
भोपाल में दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही कांग्रेस नेताओं के यहां इनकम टैक्स और ईडी के छापे डलवाने की योजना बना रही है।
BHOPAL. भोपाल में दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही कांग्रेस नेताओं के यहां इनकम टैक्स और ईडी के छापे डलवाने की योजना बना रही है। दिग्विजय सिंह कांग्रेस के ऑब्जर्वर्स की मीटिंग में पीसीसी चीफ कमलनाथ के आवास में शामिल हुए थे, जिसके बाद उन्होंने यह बयान दिया। दिग्गी ने कहा कि सारे सर्वे यह बयां कर रहे हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। हमारे पास ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि जगह-जगह ईडी और आयकर के दफ्तर खोले जा रहे हैं। अधिकारियों को पदस्थ किया जा रहा है, ताकि कांग्रेस नेताओं पर छापे डाले जा सकें।
राजस्थान और छग में भी यही हाल
दिग्विजय सिंह बोले कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी हमारे मंत्रियों, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ सीएम के स्टाफ के पीछे भी एजेंसियां लगी हुई हैं। दरअसल घबराहट में बीजेपी केंद्र सरकार के मार्फत दबाव डलवाने यह सब करा रही है। उन्होंने कहा कि हम लोग डरेंगे नहीं, डरें वे जिनके पास अघोषित संपत्ति इकट्ठा हो।
पहली लिस्ट हो सकती है जारी
कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो आज शाम दिल्ली में कांग्रेस की बैठक है, जहां हारी हुई विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया जा सकता है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह हारी हुई इन 66 सीटों पर अपनी रिपोर्ट काफी पहले ही सौंप चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही पहली लिस्ट जारी कर दी जाए।
दिल्ली पहुंचेंगे नेता
कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, अजय सिंह राहुल, कांतिलाल भूरिया समेत अन्य नेता पहले ही भोपाल पहुंच चुके हैं। वहीं शाम तक कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी दिल्ली पहुंचेंगे।

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj