राहुल गांधी के बाद सज्जन वर्मा ने कहा, ‘कई कांग्रेस नेता BJP से मिले हुए, कार्रवाई होनी चाहिए’

Manish Kumar | Mar 10, 2025, 16:42 IST
Share
sajjan-verma-statement
Photograph: (the sootr)

कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कई नेता बीजेपी के साथ गठजोड़ कर पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने अनुशासन समिति की बैठक बुलाकर ऐसे नेताओं पर कार्रवाई की मांग की।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Verma) ने कांग्रेस पार्टी में भाजपा के लिए काम करने वाले नेताओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस के कई नेता भाजपा (BJP) से मिले हुए हैं और पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वर्मा ने पार्टी की अनुशासन समिति (Disciplinary Committee) की बैठक बुलाकर ऐसे नेताओं पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

राहुल गांधी ने कही थी ये बात

गुजरात दौरे के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि पार्टी में दो तरह के लोग हैं। एक वे, जो कांग्रेस की विचारधारा को मानते हैं और जनता के लिए काम कर रहे हैं, और दूसरे वे, जो बीजेपी से मिले हुए हैं और कांग्रेस के भीतर रहकर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे नेताओं को पार्टी से बाहर करने की बात कही थी।

यह खबर भी पढ़ें... RSS के खिलाफ न बोलें... दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर किया बड़ा खुलासा

सज्जन वर्मा ने की अनुशासन समिति की बैठक बुलाने की मांग

भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए सज्जन वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता भाजपा नेताओं से गठजोड़ कर चुनावों में पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई मामलों की शिकायतें पार्टी नेतृत्व तक पहुंच चुकी हैं। वर्मा ने कहा कि

ऐसे नेता कांग्रेस में पद पाते हैं, लेकिन भाजपा से हाथ मिलाकर अपने ही उम्मीदवारों को हराने का काम करते हैं। ऐसी सैकड़ों शिकायतें मिली हैं और अनुशासन समिति को इस पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे नेताओं को पार्टी से बाहर करने का समय आ गया है, ताकि कांग्रेस मजबूत हो सके।

यह खबर भी पढ़ें... राहुल गांधी के B टीम वाले बयान पर सिंधिया का पलटवार, दिग्विजय सिंह की भी एंट्री

भाजपा का पलटवार, कांग्रेस खुद ही कमजोर हो रही है

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा (Narendra Saluja) ने कांग्रेस के इस विवाद पर पलटवार करते हुए कहा कि

राहुल गांधी पहले गुजरात में कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठा रहे थे, और अब मध्य प्रदेश में सज्जन वर्मा भी वही कह रहे हैं। कांग्रेस खुद अपने नेताओं पर भरोसा नहीं कर पा रही है। पहले ही लाखों नेता-कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर जा चुके हैं और जो बचे हैं, उन्हें संदिग्ध बताया जा रहा है। यह कांग्रेस की गिरती स्थिति को दिखाता है।
इसके साथ ही भाजपा ने कांग्रेस को आंतरिक मतभेद खत्म करने और आत्मचिंतन करने की सलाह दी।

यह खबर भी पढ़ें... Rahul Gandhi का बड़ा खुलासा: कांग्रेस में दो तरह के लोग, निकालना पड़े तो निकालो


यह खबर भी पढ़ें... ऐसा क्‍या हुआ कि हो गई Rahul Gandhi पर FIR, क्या कार्रवाई होगी? जानें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • BJP
  • भाजपा
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • mp news hindi
  • sajjan verma
  • सज्जन वर्मा
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज

By Sanjay Gupta

इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग