दिल्ली प्रदर्शन के लिए जा रहे कांग्रेस नेताओं को इंदौर रेलवे स्टेशन से पुलिस ने पकड़ा

Sanjay Gupta | Oct 11, 2026, 17:03 IST
Share
दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले इंदौर रेलवे स्टेशन पर दानिश खान को हिरासत में लिया गया।
दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले इंदौर रेलवे स्टेशन पर दानिश खान को हिरासत में लिया गया।

दिल्ली में सीजेपी के बाद अब कांग्रेस का 12 अक्टूबर को प्रदर्शन है। इसके लिए देशभर के कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पहुंचने का संदेश दिया गया है। इसमें जिलाध्यक्षों और शहराध्यक्षों के साथ पूर्व और वर्तमान विधायकों तथा चुनाव हार चुके उम्मीदवारों को भी बुलाया गया है। उधर पुलिस ने दिल्ली जाने वाले नेताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है।

इंदौर में भी ऐसी कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को स्टेशन से हिरासत में लिया है।

रेलवे स्टेशन से जाने वालों को पकड़ा

इंदौर में पुलिस ने ट्रेन से दिल्ली जा रहे कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को इंदौर रेलवे स्टेशन पर रोका। वहीं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के अध्यक्ष दानिश खान को हिरासत में लिया गया। खान अपनी टीम के साथ दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें जबरन हिरासत में ले लिया और अज्ञात स्थान पर ले गई।

खान बोले- तानाशाही चल रही है

पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर खान ने कहा कि यह तानाशाही चल रही है। बीजेपी सरकार के आदेश पर उन्हें हिरासत में लिया गया है और थाने ले जाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन से पुलिस उन्हें अज्ञात स्थान पर लेकर चली गई।
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन: नेता हिरासत में, मेट्रो बैन पर कल सुनवाई | CJP Protest at Jantar Mantar: Leaders Detained, Hearing on Metro Ban Tomorrow
जंतर-मंतर तक नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी, CJP कल फिर करेगा कूच, मेट्रो बैन पर रविवार को सुनवाई
10 Oct 2026 ,
By Sandeep Kumar
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर प्रदर्शन में पुलिस की सख्ती से समर्थक नहीं पहुंच सके। दरअसल पुलिस ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को सुबह एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया था। बताया जा रहा दीपके को पुलिस ने उनके दादी के निधन के कारण रिहा कर दिया है। वहीं दिल्ली में मेट्रो बैन को लेकर सुप्रीम कोर्ट रविवार को सुनवाई करेगा।

अन्य नेताओं में भी गिरफ्तारी का डर

शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने द सूत्र को बताया कि इंदौर पुलिस ने जबरन खान को हिरासत में लिया है। अभी मुझे और अन्य नेताओं को भी दिल्ली जाना है। ऐसे में पुलिस हम पर भी सख्ती कर सकती है। इसके बावजूद हम दिल्ली जाएंगे। वहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होंगे।

इटारसी में भी हुई थी कार्रवाई

दिल्ली प्रदर्शन को लेकर मध्यप्रदेश में पहले भी कार्रवाई सामने आई थी। इटारसी रेलवे स्टेशन पर CJP की दो महिला कार्यकर्ताओं को रोका गया था। इनमें श्रावणी बुवा और प्रीति प्रशांत लोधे के नाम सामने आए थे। दोनों दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रही थीं। उनकी हिरासत का मामला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट तक पहुंचने की जानकारी मिली थी। इसे लेकर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाएं दायर होने की खबर भी सामने आई थी। अब इंदौर में कांग्रेस नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है।

राकेश गुर्जर का बड़ा ऐलान: अभिजीत दीपके और ध्रुव राठी को पीटने वाले को 50 हजार का इनाम | Rakesh Gurjar's Big Announcement: Rs 50,000 Reward for Beating Abhijit Dipke and Dhruv Rathee
अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले राकेश गुर्जर फिर आए चर्चा में, इस बार किया बड़ा ऐलान
10 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले जयपुर के राकेश गुर्जर एक बार फिर चर्चा में है। उन्होंने दीपके और उनके साथियों को दिल्ली में पीटने की धमकी दी है। गुर्जर ने ऐसा करने पर 50 हजार रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है।

दिल्ली में क्यों हो रहा प्रदर्शन?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के आरोप भी लगे हैं। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर भी विवाद सामने आया है। इन आरोपों के बीच CJP ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। अब कांग्रेस ने भी 12 अक्टूबर को प्रदर्शन बुलाया है। हालांकि कांग्रेस के कार्यक्रम की सभी मांगों की आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

CJP के प्रदर्शन में क्या हुआ?

इससे पहले CJP ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन बुलाया था। संगठन ने जंतर-मंतर पर जुटने का ऐलान किया था। प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। प्रदर्शनकारियों को रोकने और हिरासत में लेने की खबरें सामने आई थीं। CJP से जुड़े लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने के दावे भी किए गए थे।
Tags:
  • cjp
  • इंदौर
  • कांग्रेस
  • दिल्ली कांग्रेस प्रदर्शन
  • इंदौर रेलवे स्टेशन
  • कांग्रेस प्रदर्शन
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस
  • सीजेपी प्रदर्शन
  • चुनाव आयोग
  • ज्ञानेश कुमार
सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से जारी की 213 करोड़ की पेंशन राशि, नरसिंहपुर को मिली सांदीपनि की सौगात

By Sanjay Dhiman

सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से जारी की 213 करोड़ की पेंशन राशि, नरसिंहपुर को मिली सांदीपनि की सौगात
CJP Protest के कारण भोपाल रेलवे मंडल में 4500 टिकट कैंसिल, 35 लाख का रिफंड देगी रेलवे, जानें कब खाते में आएंगे पैसे

By Sandeep Kumar

CJP Protest के कारण भोपाल रेलवे मंडल में 4500 टिकट कैंसिल, 35 लाख का रिफंड देगी रेलवे, जानें कब खाते में आएंगे पैसे
चुनावों से पहले जोधपुर पुलिस की कार्रवाई: हथियार के साथ वीडियो बनाकर दहशत फैलाने वाले युवक को किया गिरफ्तार

By Ashish Bhardwaj

चुनावों से पहले जोधपुर पुलिस की कार्रवाई: हथियार के साथ वीडियो बनाकर दहशत फैलाने वाले युवक को किया गिरफ्तार
जनजातीय कार्य विभाग कहलाएगा छत्तीसगढ़ का आदिम जाति विकास विभाग, पुलिस में 36 पदों पर होगी पूर्व अग्निवीरों की भर्ती

By VINAY VERMA

जनजातीय कार्य विभाग कहलाएगा छत्तीसगढ़ का आदिम जाति विकास विभाग, पुलिस में 36 पदों पर होगी पूर्व अग्निवीरों की भर्ती
मध्य प्रदेश फर्जी पासपोर्ट कांड: बौद्ध भिक्षु को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, भिक्षु ने 50 पासपोर्ट में दी थी झूठी गवाही

By Manya Jain

मध्य प्रदेश फर्जी पासपोर्ट कांड: बौद्ध भिक्षु को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, भिक्षु ने 50 पासपोर्ट में दी थी झूठी गवाही
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : दोनों टीमों के बीच होंगे 3 टी-20 मैच, आज पहुंचेगी टीम इंडिया, ई-टिकट से मिलेगी एंट्री

By Umeshwari Baghel

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : दोनों टीमों के बीच होंगे 3 टी-20 मैच, आज पहुंचेगी टीम इंडिया, ई-टिकट से मिलेगी एंट्री
असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर 15 साल तक नौकरी करता रहा मुन्ना भाई, BMO बना, तब जाकर खुली पोल

By Aman Vaishnav

असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर 15 साल तक नौकरी करता रहा मुन्ना भाई, BMO बना, तब जाकर खुली पोल