मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने आमला विधानसभा सीट से मनोज मालवे को बनाया प्रत्याशी, निशा बांगरे का पत्ता कटा

Rahul Garhwal | Oct 23, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने आमला विधानसभा सीट से मनोज मालवे को बनाया प्रत्याशी, निशा बांगरे का पत्ता कटा
मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने आमला विधानसभा सीट से मनोज मालवे को बनाया प्रत्याशी, निशा बांगरे का पत्ता कटा

मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने आमला विधानसभा सीट से मनोज मालवे को प्रत्याशी बनाया। निशा बांगरे का पत्ता कटा।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। बैतूल जिले की आमला सीट से कांग्रेस ने मनोज मालवे को प्रत्याशी बनाया है। अब कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। सिर्फ आमला सीट पर प्रत्याशी की घोषणा बाकी थी।

WhatsApp Image 2023-10-23 at 9.17.12 PM.jpeg
WhatsApp Image 2023-10-23 at 9.17.12 PM.jpeg

2018 में हारे थे मनोज मालवे

कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में आमला से मनोज मालवे को मैदान में उतारा था। बीजेपी के डॉ. योगेश पंडाग्रे ने मनोज माल्वे को 19 हजार वोटों के अंतर से हराया था।

कांग्रेस ने काटा निशा बांगरे का पत्ता

कांग्रेस आमला विधानसभा सीट पर छतरपुर जिले की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को प्रत्याशी बनाना चाहती थी, लेकिन अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। निशा का केस हाईकोर्ट में लंबित है। इसलिए उन्हें टिकट नहीं दिया गया। ऐसी चर्चा थी कि निशा का इस्तीफा स्वीकार होते ही कांग्रेस उन्हें बतौर प्रत्याशी आमला सीट पर उतार देगी, लेकिन अब उनका पत्ता कट गया है।

ये खबर भी पढ़िए..

मध्यप्रदेश में नहीं चला सर्वे-उम्र और परिवारवाद का आधार, गाइडलाइन को ताक पर रख कांग्रेस-बीजेपी ने तय कर लिए उम्मीदवार

निशा मामले पर हाईकोर्ट ने सरकार को दिया था आदेश

छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे आमला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं। वे कांग्रेस से टिकट की उम्मीद लगाए बैठी थीं, लेकिन मध्यप्रदेश सरकार उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं कर रही थी। हाईकोर्ट ने 20 अक्टूबर को राज्य सरकार को आदेश दिया था कि वो 23 अक्टूबर तक निशा बांगरे के इस्तीफे और चार्जशीट पर फैसला ले। इसके साथ ही 27 अक्टूबर तक एक्शन टेकट रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश करने का आदेश भी दिया था।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Congress candidate Manoj Malve
  • कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मालवे
  • निशा बांगरे
  • Nisha Bangre
  • Final List of Congress
  • Manoj Malve candidate from Amla
  • कांग्रेस की फाइनल लिस्ट
  • आमला से मनोज मालवे प्रत्याशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा