लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक आज, मध्यप्रदेश के सभी 29 लोकसभा समन्वयक होंगे शामिल
Pooja Kumari | Jan 12, 2024, 24:00 IST
लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक आज, मध्यप्रदेश के सभी 29 लोकसभा समन्वयक होंगे शामिल
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार यानी आज दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक बुलाई गई है। इसमें मध्य प्रदेश के सभी 29 लोकसभा समन्वयकों को बुलाया गया है।
BHOPAL. लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार यानी आज दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक बुलाई गई है। इसमें मध्य प्रदेश के सभी 29 लोकसभा समन्वयकों को बुलाया गया है। बता दें कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीतियां बनाई जाएगी।
विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतने के बाद बीजेपी अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में एमपी की 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली बीजेपी इस बार प्रदेश में क्लीन स्वीप करने की कोशिश में है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अभी से रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। पार्टी का फोकस हर बूथ पर है, 51 फीसदी वोट प्रतिशत के लिए हर बूथ पर बीजेपी अपना विशेष अभियान चलाएगी। इस दौरान हारे बूथ जीतने और जीते बूथों पर 10 प्रतिशत तक वोट बढ़ाने पर पार्टी का फोकस रहेगा।
लोकसभा चुनाव को लेकर
लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में चुनाव के रणनीति को लेकर दिल्ली में आज कांग्रेस की बैठक बुलाई गई है। ये बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में मप्र के सभी 29 लोकसभा समन्वयकों को बुलाया गया है। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक ये बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल लेंगे। प्रदेश में हाल ही में 29 लोकसभा प्रभारी बनाए गए हैं। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लोकसभा प्रभारियों से सीटवार रिपोर्ट लेंगे। बता दें प्रदेश की 29 सीटों में से सिर्फ छिंदवाड़ा सीट कांग्रेस के पास है और वर्तमान में इस सीट पर पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सांसद है।
लोकसभा चुनाव के पहले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी संगठन की कसावट में जुटे हुए है। जीतू के 4 दिवसीय प्रदेश दौरे का आज आखिरी दिन है। वे आज शिवपुरी, गुना, अशोकनगर और मुंगावली दौरे पर ताबड़तोड़ बैठकें लेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए पीसीसी चीफ कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी
लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली मे कांग्रेस की बैठक आज
जीतू के 4 दिवसीय प्रदेश दौरे का आज आखिरी दिन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari