इंदौर में कांग्रेस विधायक जीतू के भाई नाना पटवारी गिरफ्तार, जेल भेजा, 7 अपराध के कारण जारी था स्थायी वारंट, BJP नेताओं को भी नोटिस

Rahul Garhwal | Nov 03, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में कांग्रेस विधायक जीतू के भाई नाना पटवारी गिरफ्तार, जेल भेजा, 7 अपराध के कारण जारी था स्थायी वारंट, BJP नेताओं को भी नोटिस
इंदौर में कांग्रेस विधायक जीतू के भाई नाना पटवारी गिरफ्तार, जेल भेजा, 7 अपराध के कारण जारी था स्थायी वारंट, BJP नेताओं को भी नोटिस

विधानसभा चुनाव की वोटिंग के 15 दिन पहले कांग्रेस के राउ विधायक जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को जेल भेज दिया गया है। साल 2017 के किसान आंदोलन के दौरान उनके खिलाफ केस दर्ज हुए थे।

संजय गुप्ता, INDORE. विधानसभा चुनाव की वोटिंग के 15 दिन पहले कांग्रेस के राउ विधायक जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को जेल भेज दिया गया है। साल 2017 के किसान आंदोलन के दौरान उनके खिलाफ केस दर्ज हुए थे। इस मामले में 2 स्थायी वारंट जारी थे। वारंट के चलते वे अपने साथियों के साथ गुरुवार को थाने पहुंचे और गिरफ्तारी दी। पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इस मामले में उनके साथी सचि सेठ, अशोक अलेरिया, जितेंद्र भी साथ थे, सभी को जेल भेजा गया।

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

पुलिस की चुनाव के चलते इस कार्रवाई से ये भी सवाल उठ रहे हैं कि वारंट तामील कराने में उन्हें 6 साल का समय लग गया, जबकि वे उसी विधानसभा और थाना क्षेत्र में लगातार घूमते हैं।

नाना पर एक–दो नहीं, भाई की विधानसभा थाने में ही 7 केस

नाना पटवारी पर साल 2012 से लेकर 2018 के बीच में राजेंद्र नगर थाने में (जो राउ विधानसभा क्षेत्र में आता है) गंभीर धाराओं में 7 अपराध दर्ज हैं। एडिशनल क्राइम डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि साल 2017 के किसान आंदोलन में ये स्थायी वारंट जारी था। राजेंद्र नगर थाने में ये खुद पेश हुए थे, जहां से गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया, वहां से जेल भेजा गया। स्थायी वारंट तामील कराया गया था।

नाना पर दर्ज केस

WhatsApp Image 2023-11-03 at 10.41.25 AM.jpeg
WhatsApp Image 2023-11-03 at 10.41.25 AM.jpeg

  • अपराध क्रमांक 632/12 - आईपीसी 341 और 147
  • अपराध क्रमांक 91/15 - आईपीसी 323,294,506,34, 336
  • अपराध क्रमांक 312/17 - आईपीसी 147, 148, 149, 307, 332, 353, 435
  • अपराध क्रमांक 313/17 - आईपीसी 147, 148, 149,336, 341
  • अपराध क्रमांक 314/17 - आईपीसी 147, 148, 149, 323, 336, 341, 346, 506
  • अपराध क्रमांक 316/17 - आईपीसी 147, 148, 307, 325, 332, 353
  • अपराध क्रमांक 782/18 - आईपीसी 147, 148, 149, 294, 323, 354 (क), 353 ए, 452 स 506
ये खबर भी पढ़िए..

प्रेमचंद गुड्डू का कांग्रेस से इस्तीफा, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे

इधर बीजेपी नेताओं को नोटिस

पुलिस ने शांति भंग की आशंका में बीजेपी के 20 कार्यकर्ताओं और नेताओं को नोटिस भेज दिए हैं। नोटिस में नेताओं को थाने पहुंचकर शांति के लिए बॉन्ड भरने को कहा गया है। जिन्हें नोटिस भेजे हैं, इसमें युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, पार्षद महेश बसवाल, मयूरेश पिंगले, राहुल राणे, अंकित परमार, विवेक शर्मा आदि हैं। नोटिस पर बीजेपी नेताओं ने आपत्ति ली है। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि इस तरह से नोटिस तो गुंडों को भेजे जाते हैं। ये नोटिस साल 2019 में कांग्रेस सरकार के समय हुए प्रदर्शन के चलते दिए गए हैं।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Jitu Patwari brother Nana Patwari arrested
  • 7 cases against Nana Patwari
  • permanent warrant against Nana Patwari
  • notice to BJP leaders
  • जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी गिरफ्तार
  • नाना पटवारी पर 7 केस
  • नाना पटवारी के खिलाफ स्थायी वारंट
  • बीजेपी नेताओं को नोटिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा