चुनावी मोड में आई मध्य प्रदेश कांग्रेस, छोड़ गए साथियों को कहा THANK YOU

Shreya Nakade | May 21, 2024, 10:32 IST
Share
मध्य प्रदेश कांग्रेस
मध्य प्रदेश कांग्रेस

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने आने वाले चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है। पार्टी अगले चुनाव के लिए कार्ययोजना बना रही है।

देश में लोकसभा चुनाव 2024 ( lok sabha election 2024 ) का दौर चल रहा है। एक तरफ भाजपा का 400 पार का दावा है तो दूसरी ओर इंडिया गठबंधन भी आत्मिश्वास के घोड़े पर सवार है। इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस ( mp congress ) आने वाले चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। 15 जून से पार्टी ने कांग्रेस मंथन कार्यक्रम शुरु करने का ऐलान कर दिया है। सोमवार (20 मई) को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिए गया। साथ ही कई योजनाओं पर कार्य हुआ। नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने के बाद अब कांग्रेस आत्मविश्वास से अगले चुनावों की रणनिती पर काम करने वाली है। पार्टी ने साथ छोड़ गए नेताओं को भी बधाई दी है।

शासन ने भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम किया

कांग्रेस महासचिव एवं मप्र के प्रभारी जितेन्द्र सिंह ( jitendra singh ) ने कांग्रेस कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक की जानकारी साझा की। उन्होंने भाजपा पर चुनाव प्रचार का स्तर गिराने का आरोप लगाया। कांग्रेस की तरफ से शासन, प्रशासन और चुनाव आयोग को भाजपा कार्यकर्ता के जैसे काम करने की बात भी कही गई। हालांकि पार्टी ने यह भी भरोसा दिखाया कि मध्य प्रदेश में उनके लिए सकारात्मक परिणाम आने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़िये...

Jitu Patwari बोले- श्वेत पत्र लाए सरकार, जनता से वादे नहीं किए पूरे

15 जून से मंथन कार्यक्रम

लोकसभा चुनाव के परिणाम किसके पक्ष में जाते हैं यह तो 4 जून को ही पता चलेगा। उसके पहले ही कांग्रेस पार्टी ने आने वाले चुनावों की तैयारी करने की योजना बना ली है। पार्टी ने 15 जून से प्रदेश भर में मंथन कार्यक्रम चलाने का ऐलान कर दिया है। इस कार्यक्रम के तहत बड़े नेता ब्लॉक स्तर जाकर संगठन को मजबूत करने मीटिंग करेंगे। इसके बाद प्रदेश स्तर पर रणनीतियां बनेगी।

ये खबर भी पढ़िये...

राहुल गांधी बोले- तो 4 जुलाई से महिलाओं के अकाउंट में पैसे आने लगेंगे, टकाटक- टकाटक- टकाटक

भितरघातियों को कांग्रेस का धन्यवाद

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ( jitu patwari ) ने समीक्षा बैठक के बाद पार्टी छोड़ गए भितरघातियों को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा- जो भाजपा में चले गए उनका धन्यवाद, भगवान उनका सम्मान बचा रहे, मंच पर कुर्सी मिल जाए यही हमारी उनके लिए शुभकामनाएं हैं।

जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव पर भी निशाना साधा और कहां कि वे अभी तक चुनाव से बाहर नहीं आए हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर फिजूल के खर्च करने और जनता से किए हुए वादे न निभाने का आरोप भी लागाया है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंडिया गठबंधन
  • MP Congress
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस
  • कांग्रेस मंथन कार्यक्रम
  • मंथन कार्यक्रम
  • भितरघातियों को कांग्रेस का धन्यवाद
  • भितरघातियों को धन्यवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि