राहुल गांधी बोले- तो 4 जुलाई से महिलाओं के अकाउंट में पैसे आने लगेंगे, टकाटक- टकाटक- टकाटक

Shreya Nakade | Published:
Share
राहुल गांधी टकाटक
राहुल गांधी टकाटक

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच राहुल गांधी ने फिर से महिलाओं के खातों में हर महीने 8500 रुपए डालने की बात को दोहराया है। इस बार महिलाओं के खातों में टकाटक पैसे आने का वादा किया है।

देश में लोकसभा चुनाव 2024 ( lok sabha election 2024 ) का दौर चल रहा है। राजनेता वादों पर वादे किये जा रहे हैं। राहुल गांधी ( rahul gandhi ) ने वादा किया है कि इंडिया गठबंधन की सरकार आने से लाखों परिवारों के खातों में टकाटक पैसे आएंगे।

कांग्रेस पार्टी ने आज अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें राहुल गांधी फिर से महिलाओं के खातों में हर महीने 8,500 रुपए डालने का वादा करते दिखाई दे रहे हैं। खटाखट पैसे डालने के वादे के बाद अब राहुल गांधी टकाटक पैसे ट्रांसफर करने का वादा कर रहे हैं। वीडियो में राहुल कह रहे हैं कि “4 जून इंडिया की सरकार बनेगी... और 4 जुलाई 9 बजे सुबह लाखों परिवारों के बैंक अकाउंट में 8,500 रुपए अंदर जाएगा... एक बार नहीं जुलाई, अगस्त, सितंबर, नवंबर, दिसंबर चलता जाएगा टकाटक, टकाटक, टकाटक, टकाटक...” इसके अलावा वीडियो में राहुल गांधी भारत के करोड़ों लोगों को लखपति बनाने का वादा करते भी दिखाई दे रहे हैं।

राहुल गांधी के टकाटक पैसे ट्रांसफर करने के वादे का वीडियो-



क्या है राहुल गांधी का 8500 रुपए का वादा ?


लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान राहुल गांधी लगातार अपनी रैलियों में महिलाओं को सशक्त करने की बात कह रहे हैं। वे लगातार महिलाओं के खातों में हर महीने 8500 रुपए ट्रांसफर करने का वादा करते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी राहुल गांधी ने खटाखट महिलाओं के खातों में 8500 रुपए ट्रांसफर करने की बात अपने भाषणों में की थी।

कांग्रेस के इस वादे को दोहराते हुए डाले गए वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स देश की बेहतरी के लिए इंडिया गठबंधन को वोट करने की अपील कर रहे हैं। दूसरी ओर कई लोग पैसे देकर देश का विकास करने पर सवाल उठा रहे हैं। लोग राहुल गांधी के टकाटक और खटाखट जैसे शब्दों का प्रयोग करने को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब मजे उठा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िये...

Fact Check : लोकसभा चुनाव के दौरान EVM चोरी हुई, वायरल हो रहा वीडियो

thesootr links






सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • राहुल गांधी का 8500  रुपए का वादा
  • क्या है राहुल गांधी का 8500 रुपए का वादा
  • टकाटक
  • खटाखट
  • महिलाओं के खातों में 8500 रुपए
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर