MP में कर्ज, क्राइम और करप्शन के मुद्दों पर हमलावर दिखी कांग्रेस
Sanjay Sharma | Dec 16, 2024, 21:30 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-12-16T211341.764
विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पराजय से पस्त कांग्रेस में विजयपुर की जीत का उत्साह नजर आया। हालांकि, आगे बढ़ने से पहले ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। सभा स्थल जवाहर चौक पर ही सभी को हिरासत में लेकर गिरफ्तारी कर ली गई।
शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने अलग-अलग मुद्दों पर भाजपा सरकार को विधानसभा के अंदर और बाहर घेरा। विधानसभा के घेराव के लिए सोमवार को प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता राजधानी में सुबह से ही जुटने लगे थे। कांग्रेस नेताओं ने क्राइम, करप्शन, कर्ज और कमीशनखोरी के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला। हिसाब दो-जवाब दो के नारे के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर मनमानी के आरोप लगाए। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पराजय से पस्त कांग्रेस में विजयपुर की जीत का उत्साह नजर आया। हालांकि, आगे बढ़ने से पहले ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। सभा स्थल जवाहर चौक पर ही सभी को हिरासत में लेकर गिरफ्तारी कर ली गई। इस मौके पर पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित सभी प्रमुख नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया।
![CONGRESS 01]()
कमलनाथ बोले - मध्य प्रदेश की पहचान घोटाला प्रदेश के रूप में
विधानसभा के घेराव से पूर्व सभा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सरकार पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर एक साल बेमिसाल बताकर खुद की वाहवाही कर रही है। जबकि हकीकत ये है कि सरकार का एक साल कर्ज, करप्शन, क्राइम और कमीशन में बेमिसाल रहा है।
![CONGRESS 02]()
पटवारी ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा हर घंटे भाजपा सरकार 5 करोड़ का कर्ज ले रही है। हर रोज कर्ज की राशि 120 करोड़ हो जाती है। सरकार हर महीने 4 हजार करोड़ और हर साल 1 लाख करोड़ रुपए कर्ज लेकर हवाई यात्राओं, हवाई जहाई की खरीदी, सीएम के फोटो वाले होर्डिंग लगाने पर खर्च कर रही है। हम सब पर इस कर्ज का बोझ आ रहा है। किसान सड़क पर धक्के और डंडे खा रहा है उधर सीएम इंग्लैंड में सोने की थाली में चांदी की चम्मच से भोजन कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर वादा खिलाफी के भी आरोप लगाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा चुनाव से पहले संकल्प पत्र में जो वादे किए थे उसे सरकार भूल गई। संकल्प पत्र का एक अक्षर भी सरकार ने नहीं पढ़ा। अब संकल्प पत्र के वादे पूरा कराने की जिम्मेदारी विपक्ष और जनता की है। जब तक गेहूं, धान, सोयाबीन का समर्थन मूल्य किसान को नहीं मिल जाता तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। कांग्रेस ने जातिगत जनगणना की बात की है। जातिगत गणना इस देश की आवश्कता है। गरीब का पहला हक देश के संसाधनों पर है। आर्थिक सर्वे हर जाति के गरीब को न्याय दिलाने का काम करेगा। उन्होंने प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं को जातिगत गणना के समर्थन की शपथ भी दिलाई।
CONGRESS 01
कमलनाथ बोले - मध्य प्रदेश की पहचान घोटाला प्रदेश के रूप में
जीतू पटवारी सरकार पर हमलावर
CONGRESS 02
दलितों-आदिवासियों पर अत्याचार, बेरोजगारी, महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाएं, घपले-घोटालों में बेमिसाल रहा है। भर्ती परीक्षाओं में फजीवाड़े, ट्रांसफर फैक्ट्री लगाने में जरूर भाजपा सरकार का एक साल बेमिसाल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पर्ची के मुख्यमंत्री हैं, ये सरकार ही पर्ची वाली सरकार है।
हर घंटे 5 करोड़ कर्ज ले रही सरकार
एक साल में एक भी वादा पूरा नहीं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari