कांग्रेस ने नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में ही क्यों जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जानिए इसकी 4 वजह

Rahul Garhwal | Oct 15, 2023, 24:00 IST
Share
कांग्रेस ने नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में ही क्यों जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जानिए इसकी 4 वजह
कांग्रेस ने नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में ही क्यों जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जानिए इसकी 4 वजह

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, क्या चुनाव में मिलेगी शक्ति ?

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी हो चुकी है। कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। जैसे कयास लगाए जा रहे थे कि शारदीय नवरात्रि शुरू होते ही कांग्रेस पहली लिस्ट जारी करेगी और हुआ भी वही। कांग्रेस ने नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में पहली लिस्ट जारी की है। ये मुहूर्त घटस्थापना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। अब देखना होगा कि कांग्रेस को चुनाव में शक्ति मिलेगी या नहीं ? कांग्रेस ने लिस्ट जारी करने के लिए नवरात्रि को ही क्यों चुना, इसकी वजह क्या है ?

घटस्थापना के लिए एक ही शुभ मुहूर्त

घटस्थापना में देवी के नाम का कलश स्थापित किया जाता है। इसके बाद व्रत और देवी के स्वरूपों की पूजा शुरू होती है। आज दिनभर में घटस्थापना के लिए एक ही शुभ मुहूर्त है जो 9 बजकर 27 मिनट से शुरू हुआ था। कांग्रेस ने इसी शुभ मुहूर्त में कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी की है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस की सूची पहले ही फाइनल हो गई थी, लेकिन पितृ पक्ष की वजह से जारी करने में देरी हो रही थी।

क्यों की जाती है कलश स्थापना ?

कलश स्थापना करने का अर्थ है नवरात्रि के समय ब्रह्मांड में मौजूद शक्ति तत्व का घट यानी कलश में आह्वान करना। शक्ति तत्व की वजह से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करने के लिए इसी शुभ मुहूर्त को चुना। पहली लिस्ट में 144 प्रत्याशियों के नाम हैं। 144 का मूलांक 9 है यानी नवरात्रि के 9 दिन।

नवरात्रि में लिस्ट जारी करने की 4 वजह ?

  • नवरात्रि शक्ति का पर्व है। 9 दिनों तक शक्ति की आराधना की जाती है।
  • नवरात्रि में सभी कार्य सिद्ध होते हैं।
  • नवरात्रि में मां से शक्ति और विजय का आशीर्वाद मांगा जाता है।
  • नवरात्रि में किए गए कार्य शुभ फलदायी और मंगलकारी होते हैं।
​हनुमान भक्त हैं कमलनाथ

ये बात सभी जानते हैं कि पूर्व सीएम कमलनाथ हनुमान भक्त हैं। उन्होंने सिमरिया में 101 फीट की हनुमान प्रतिमा की स्थापना कराई है। कमलनाथ का सॉफ्ट हिंदुत्व लगातार देखने में आता है। वे पूजा-पाठ और धर्म-कर्म के कार्य करते रहते हैं।

ये खबर भी पढ़िए..

कांग्रेस के 144 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, कमलनाथ छिंदवाड़ा से लड़ेंगे चुनाव, CM शिवराज के सामने एक्टर विक्रम मस्ताल को उतारा

मुहूर्त और वास्तु में विश्वास रखते हैं कमलनाथ

पूर्व सीएम कमलनाथ मुहूर्त और वास्तु में विश्वास रखते हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस कार्यालय के वास्तु को देखते हुए उन्होंने अपना रास्ता भी बदल लिया था। कमलनाथ मुख्य दरवाजे की जगह बगल वाले दरवाजे से आना-जाना करने लगे थे।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Congress First List
  • 144 candidates in Congress first list
  • कांग्रेस की पहली लिस्ट
  • कांग्रेस की पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवार
  • Kamal Nath will contest from Chhindwara
  • List released in Shubh Muhurt of Navratri
  • कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे
  • नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में लिस्ट जारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा