कांग्रेस ने कहा- मोहन सरकार गेहूं के लिए 2700 रु. समर्थन मूल्य घोषित करे, जीतू पटवारी ने आंदोलन की दी चेतावनी

BP Shrivastava | Jan 30, 2024, 13:13 IST
Share
कांग्रेस ने कहा- मोहन सरकार गेहूं के लिए 2700 रु. समर्थन मूल्य घोषित करे, जीतू पटवारी ने आंदोलन की दी चेतावनी
कांग्रेस ने कहा- मोहन सरकार गेहूं के लिए 2700 रु. समर्थन मूल्य घोषित करे, जीतू पटवारी ने आंदोलन की दी चेतावनी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गेहूं के लिए 2700 रुपए प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य तत्काल घोषित करे या फिर निर्णायक किसान आंदोलन के लिए तैयार रहे।

BHOPAL. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी किसानों का मुद्दा लेकर एक बार फिर सरकार पर भड़के हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गेहूं के लिए 2700 रुपए प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य तत्काल घोषित करे या फिर निर्णायक किसान आंदोलन के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक युवा,किसान ओर महिलाओं की आवाज उठाएगी।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने अपने सोशल मीडिया X पोस्ट पर एक अखबार और सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आदेश को भी अटैच किया है। आदेश में सभी कलेक्टर्स को रबी विपणन वर्ष 2024-25 में गेहूं के उपार्जन से संबंधित दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

Jeetu patwari  1.jpg
Jeetu patwari 1.jpg

मोहन सरकार किसानों से किया चुनावी वादा पूरा करे वरना आक्रोश को तैयार रहे

पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी भी फिर जुमला निकली है! उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव और घोषणा पत्र में बीजेपी ने किसानों को गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2700 रुपए प्रति क्विंटल देने की गारंटी दी थी, लेकिन खबरें 2275 रुपए प्रति क्विंटल की सूचना दे रही हैं। उन्होंने कहा, इसका इसका मतलब साफ है कि धान की तरह अब गेहूं केा लेकर भी किसानों को धोखा ही देना है। पटवारी ने आगे कहा कि राजनीतिक चरित्र को शामिल कर किसान को फिर गरीबी और महंगाई के चक्रव्यूह में ही घेरना है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा चेतावनी देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की मोहन सरकार किसान और कांग्रेस के धैर्य की परीक्षा नहीं ले और अपना चुनावी वादा तत्काल पूरा करे या फिर जनता के आक्रोश को सामना करने के लिए सड़क पर तैयार रहे।

खबर अपडेट हो रही है...

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • MP Congress President Jitu Patwari
  • एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • support price of wheat received Rs 2700
  • Jitu Patwari warned of agitation
  • गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए मिले
  • जीतू पटवारी ने दी आंदोलन की चेतावानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा