इंदौर में एकलव्य गौड़ पर केस के बाद कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा, शहराध्यक्ष चड्‌ढा, कार्यवाहक अध्यक्ष गोलू पर 8 धाराओं में केस

Jitendra Shrivastava | Nov 17, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में एकलव्य गौड़ पर केस के बाद कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा, शहराध्यक्ष चड्‌ढा, कार्यवाहक अध्यक्ष गोलू पर 8 धाराओं में केस
इंदौर में एकलव्य गौड़ पर केस के बाद कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा, शहराध्यक्ष चड्‌ढा, कार्यवाहक अध्यक्ष गोलू पर 8 धाराओं में केस

पुलिस ने पहले गौड़ और उनके साथी पर केस दर्ज किया और अब कांग्रेसियों पर भी केस किया गया।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में सिंधी कॉलोनी में विधानसभा चार में हुए मारपीट, हंगामे के बाद जूनी थाने पर विवाद और हंगामे में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा, शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा, कार्यवाहक अध्यक्षल गोलू अग्निहोत्री और कांग्रेस नेता गोपाल कोडवानी पर एफआईआर की है। उन पर आठ धाराओं में केस दर्ज हुआ है। यह सभी एकलव्य गौड़ और समर्थकों के साथ हुए विवाद के बाद जूनी थाने पर समर्थकों के साथ पहुंचे थे। पुलिस ने पहले गौड़ और उनके साथी पर केस दर्ज किया और अब कांग्रेसियों पर भी केस किया गया।

इन धाराओं में हुआ है केस दर्ज

आईपीसी धारा 341, 323, 294, 506, 34 के साथ एसटी-एसी एक्ट की धारा 3 (1) की द व ध धारा के साथ इसी एक्ट की धारा 3(2) की धारा वीए।

यह लिखा है एफआईआर में

शिकायत विजय सिंह चौहान ने की है। इसमें लिखा है कि मैं विजय माडल विलेज कॉलोनी में रहता हं, शुक्रवार दोपहर दो बजे मैं बीजेपी कार्यकर्ता होने से चुनाव काम के लिए जा रहा था, तभी सूचना मिली सिंधी कॉलोनी में हमारे साथियों पर हमला हुआ है। मैं वहां पहुंचा तो मुझे देखते ही चड्‌ढा ने आवाज देकर रोका और जातिसूचक शब्द कहे। इसके साथ उनके अन्य साथी मिश्रा, गोलू, कोडवानी व अन्य आ गए। मुझे सभी तरफ से घेर लिय गया। मिश्रा ने पकड़ लिया और कमर से कट्‌टा निकाल कर मुझ पर अड़ा दिया और कहने लगे इस जान से मार देते हैं। मेरे साथी पृथ्वी ने हाथ पैर जोड़कर मुझे छुड़ाया।

इसके पहले एकलव्य गौड़ पर हुआ था केस

सिंधी कॉलोनी में मारपीट करने पर निगम के सफाई कर्मचारी विवेक संदवाने की शिकायत पर विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ और उनके साथी महेश कुकरेजा पर जूनी इंदौर थाने मेंधारा 323, 294, 506 व 34 के साथ एसटी-एसी एक्ट धारा 3 (2) में भी केस हो गया है। एफआईआर में लिखा है कि- मैं संदवाने नगर निगम में सफाई कर्मचारी हूं. बीके सिंधी कॉलोनी इंदौर से गुजर रहा था, तभी एकलव्य गौड़ और उनके साथी मनीष के साथ मारपीट करने के लगे, मैं बीचबचाव करने गया तो कॉलर पकड़ ली मैंने कहा मैं तो हरिजन कॉलोनी में रहता हूं तो मुझे जातिसूचक शब्द कहे। फिर उन्होंने, साथियों के साथ मारा, मैं भागा तो धमकी दी फिर दिखा तो जान से खत्म कर देंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी पर भी केस

उधर रावजी बाजार में भी इंदौर विधानसभा तीन के प्रत्याशी पिंटू जोशी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उन पर धारा 323, 294, 506 व 34 धाराओं में केस किया है। शिकायतकर्ता अमित पांडे के आवेदन पर यह केस हुआ है। इसमें पिंटू के साथ निखिल वर्मा, लक्की वर्मा व अन्य पर केस हुआ है। आवेदन में है कि मैं आवेदक वोट डालने रजत जयंती स्कूल गया था, वहां पिंटू व उनके साथी मिले और पुरानी रंजिश में गाली गलौज करने लगे। मैंने मना किया तो मुझे इन लोगों ने माराष और जान से मारने की धमकी देने लगे।

Tags:
  • इंदौर
  • Indore
  • case registered against Eklavya Gaur
  • Congress spokesperson KK Mishra
  • city president Chadha
  • Golu under 8 sections
  • एकलव्य गौड़ पर केस
  • कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा
  • शहराध्यक्ष चड्‌ढा
  • गोलू पर 8 धाराओं में केस दर्ज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा