पार्टी के नोटिस पर बोले विधायक चिंतामणि 'माफी मांगना मेरा स्वभाव नहीं,' समर्थन में आई कांग्रेस

Sandeep Kumar | Updated:
Share
congress-support-chintamani
congress-support-chintamani

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन, कांग्रेस ने भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय के समर्थन में आवाज उठाई। विधायक मालवीय ने सिंहस्थ क्षेत्र में किसानों की भूमि के स्थायी अधिग्रहण का मुद्दा उठाया, जिसके बाद भाजपा ने उन्हें नोटिस जारी किया।

मध्य प्रदेश विधानसभा में पार्टी हाईकमान का नोटिस मिलने के बाद बीजेपी विधायक चिंतामणि ने जवाब दिया हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक नोटिस की हार्ड कॉपी नहीं मिली है, लेकिन जब मिलेगी तो वे पार्टी को जवाब देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि माफी मांगना उनका स्वभाव नहीं है और वे अपनी बात पर अडिग हैं। इधर कांग्रेस ने बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय के समर्थन में आवाज उठाई है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब विधायक मालवीय ने सिंहस्थ क्षेत्र में किसानों की भूमि के स्थायी अधिग्रहण का मुद्दा उठाया। बीजेपी ने इस पर उन्हें नोटिस जारी किया और सात दिनों के भीतर जवाब मांगा, जिसके बाद कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।

ये खबर भी पढ़िए... आदिवासियों की जमीन हड़पने के मामले में गंगा पाठक के घर पर पुलिस की दबिश

चिंतामणि मालवीय का पक्ष

विधायक चिंतामणि मालवीय ने स्पष्ट किया कि वे बीजेपी के प्रतिबद्ध कार्यकर्ता हैं और जो उन्होंने सदन में कहा वह जनसमस्याओं से संबंधित था। उन्होंने कहा कि विधायक का विशेषाधिकार है कि वह सदन में जनसमस्याओं को उठाए। उन्होंने यह भी कहा कि उज्जैन के 13 अखाड़ों ने लिखित में यह कहा था कि उन्हें जमीन की जरूरत नहीं है, और वे अपनी बात पर अडिग हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें नोटिस मिलता है तो वह उचित तरीके से जवाब देंगे और पार्टी को तथ्यों से अवगत कराएंगे।

ये खबर भी पढ़िए... सुनीता विलियम्स: एमपी की बेटी, अंतरिक्ष से विदिशा तक का सफर

कांग्रेस का विरोध और विधायक मालवीय का बयान

विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन, कांग्रेस के विधायक और नेता बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय के समर्थन में खड़े हुए। कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीकि ने कहा कि चिंतामणि ने सदन में किसानों की भूमि के स्थायी अधिग्रहण का मुद्दा उठाया था, और बीजेपी ने उन्हें नोटिस देकर यह संदेश दिया कि लोकतंत्र का कार्य इस तरह से नहीं चल सकता। उन्होंने यह भी कहा कि इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए... BAP के विधायक कमलेश्वर डोडियार बैठे आमरण अनशन पर, दी ये चेतावनी

कांग्रेस ने बीजेपी की आलोचना

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी दलित, संविधान और किसान विरोधी है। कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने भी इसे असंविधानिक और अनुचित बताया, और कहा कि विधायक चिंतामणि ने अपनी बात रखी, भले ही वे बीजेपी के सदस्य हों।

ये खबर भी पढ़िए... महू जाम गेट पर आर्मी ट्रेनी अधिकारियों से लूट, महिला मित्र के साथ दुष्कर्मियों को आजीवन कैद



विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी बीजेपी की कार्रवाई को अनुचित बताते हुए विरोध किया। उनका कहना था कि सत्य बोलने पर इस तरह की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।


Tags:
  • MP News
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय
CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित

By Neel Tiwari

एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी

By VINAY VERMA

9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर

By Sandeep Kumar

MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर