नरेंद्र सिंह तोमर को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बनाने कांग्रेस ने दिया समर्थन, BJP विधायक नहीं मान रहे आभार
The Sootr | Dec 20, 2023, 24:00 IST
नरेंद्र सिंह तोमर को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बनाने कांग्रेस ने दिया समर्थन, BJP विधायक नहीं मान रहे आभार
कांग्रेस के समर्थन से तोमर को निर्विरोध चुन लिया गया। इसके बाद भी शिवराज सिंह चौहान सहित बीजेपी के किसी अन्य विधायक ने इस समर्थन के लिए कांग्रेस को धन्यवाद नहीं दिया।
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा में उपनेता बनाए गए हेमंत कटारे ने सदन में सत्तापक्ष को खरी खरी सुना दी। अचानक कटारे का यह रूप देखकर सदन में मौजूद सत्ता और विपक्ष के विधायक दंग रह गए। दरअसल, मध्यप्रदेश विधानसभा में अध्यक्ष बनाए गए नरेंद्र सिंह तोमर के पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित सदन की कार्रवाई आयोजित की गई थी। इस बीच कांग्रेस विधायक और उपनेता हेमंत कटारे बीजेपी विधायकों को खूब खरी-खोटी सुनाने लगे। कुछ ही देर बाद समझ में आया कि आखिर कटारे अचानक इतने अग्र क्यों होने लगे।
तोमर के समर्थन पर नहीं जताया आभार
कटारे का कहना ये था कि नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही अपना समर्थन दिया है। बीजेपी और कांग्रेस के समर्थन से तोमर को निर्विरोध चुन लिया गया। इसके बाद सत्तापक्ष की ओर से सीएम मोहन यादव और प्रहलाद पटेल द्वारा ही विपक्ष को इस समर्थन के लिए धन्यवाद दिया गया। इस पर कटारे का कहना था कि शिवराज सिंह चौहान सहित बीजेपी के किसी अन्य विधायक ने इस समर्थन के लिए कांग्रेस को धन्यवाद नहीं दिया।
सत्तापक्ष का व्यवहार सही नहीं
हेमंत कटारे ने कहा कि बीजेपी विधायकों का यह व्यवहार ठीक नहीं है। कटारे ने कहा कि उनको उम्मीद थी कि इस मामले में सबसे पहला धन्यवाद शिवराज सिंह चौहान की तरफ से आएगा, लेकिन उन्होंने भी कुछ नहीं कहा। अन्य बीजेपी विधायकों ने भी कांग्रेस के समर्थन पर कोई धन्यवाद नहीं दिया। कटारे के अनुसार सत्ता पक्ष का यह व्यवहार ठीक नहीं है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari