राजनगर विधानसभा में कांग्रेस समर्थक की वाहन से कुचलकर मौत, बीजेपी प्रत्याशी पर आरोप
Pratibha Rana | Nov 17, 2023, 24:00 IST
राजनगर विधानसभा में कांग्रेस समर्थक की वाहन से कुचलकर मौत, बीजेपी प्रत्याशी पर आरोप
मध्यप्रदेश की राजनगर विधानसभा में कांग्रेस समर्थक की वाहन से कुचलकर मौत हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा ने बड़ा आरोप लगाया है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज 17 नवंबर को सभी 230 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। इस चुनाव में 2 हजार 533 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई है। इस बीच विधानसभा चुनावों को लेकर अब हिंसा की खबरें सामने आने लगी है। छतरपुर की राजनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक की मौत हो गई है।
छतरपुर की राजनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा के ड्राइवर की वाहन से कुचलने से मौत हो गई। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा ने बीजेपी प्रत्याशी अरविंद पटैरिया पर आरोप लगाया है। विक्रम का कहना है कि मेरा सलमान (मृतक ड्राइवर) गाड़ी पर नहीं चढ़ पाया और सामने वालों ने कह दिया इसको कुचल दो। वहीं इस घटना के बाद विक्रम और बीएसपी प्रत्याशी घासीराम पटेल समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। थाने पहुंचकर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक घटना छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक. 50 की है। जहां देर रात कांग्रेश प्रत्याशी नाती राजा के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास कर हत्या की कोशिश की गई। इसमें उनके साथी ड्राइवर की मौत हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा अपने समर्थकों के साथ थाने पर पहुंचे हैं। वे शिकायत करते वक्त रोते हुए दिखाई दिए।
कांग्रेस समर्थक की वाहन से कुचलकर मौत , बीजेपी प्रत्याशी पर आरोप
थाने में रोए कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari