PM के भाषण पर कांग्रेस का तंज, सुरजेवाला बोले- ये BJP कार्यकर्ता महाकुंभ नहीं जुमलों का महाकुंभ, मोदी ने नहीं लिया शिवराज का नाम

BP Shrivastava | Sept 25, 2023, 24:00 IST
Share
PM के भाषण पर कांग्रेस का तंज, सुरजेवाला बोले- ये BJP कार्यकर्ता महाकुंभ नहीं जुमलों का महाकुंभ, मोदी ने नहीं लिया शिवराज का नाम
PM के भाषण पर कांग्रेस का तंज, सुरजेवाला बोले- ये BJP कार्यकर्ता महाकुंभ नहीं जुमलों का महाकुंभ, मोदी ने नहीं लिया शिवराज का नाम

बीजेपी के कार्यकर्ता महाकुंभ पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडिया से कहा कि यह कार्यकर्ता महाकुंभ नहीं बल्कि जुमलों का महाकुंभ था।

अरुण तिवारी, BHOPAL. बीजेपी के कार्यकर्ता महाकुंभ पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडिया से कहा कि यह कार्यकर्ता महाकुंभ नहीं बल्कि जुमलों का महाकुंभ था। सुरजेवाला ने कहा कि हैरानी की बात ये भी है कि मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान या उनकी एक भी योजना का नाम नहीं लिया। मतलब साफ है कि पीएम भी जानते हैं कि प्रदेश में सारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं।

बीजेपी का फ्लॉप शो

सुरजेवाला ने कहा कि यह कार्यकर्ता महाकुंभ फ्लॉप शो रहा। लाखों भीड़ जुटाने का दावा किया गया था, लेकिन हजारों लोग भी नहीं पहुंचे। मोदी ने एक बार फिर जुमलों का भाषण दिया। सुरजेवाला ने कहा कि पहली बार के युवा वोटरों ने बीजेपी सरकार में क्या देखा है ये हम बताते हैं। सच ये है कि युवाओं ने बीस साल में व्यापम घोटाले में एक करोड़ नौजवानों के भविष्य को बर्बाद होते देखा है। पटवारी की सीट बिकती देखी है। 26 हजार सरकारी स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं हैं। महाकाल के नाम पर महाघोटाला देखा है। ऐसी कितनी योजनाएं जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी हैं, ये सब इन युवाओं ने देखा है। सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी मुंगेरीलाल के झूठे हसीन सपने देख रही है।

सपा के संपर्क में कमलनाथ

चुनाव में कांग्रेस दूसरी पार्टियों के साथ भी गठबंधन कर सकती है। कमलनाथ समाजवादी पार्टी समेत अन्य पार्टियों के संपर्क में भी हैं। सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने में सक्षम है, लेकिन कमलनाथ समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि किन पार्टियों से चुनावी गठबंधन करना है ये पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह से बात कर तय करेंगे।

Tags:
  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • भोपाल समाचार
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • Congress called BJP worker Mahakumbh a jumla
  • Randeep Singh Surjewala said
  • बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ को कांग्रेस ने जुमला बताया
  • रणदीप सिंह सुरजेवाला बोले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा