घोषणा पत्र को लेकर BJP ने कहा- कथनी और करनी में नहीं होगा अंतर, जल्द होगा जारी, कांग्रेस ने कहा- जनता को भूपेश पर भरोसा

The Sootr CG | Nov 01, 2023, 24:00 IST
Share
घोषणा पत्र को लेकर BJP ने कहा- कथनी और करनी में नहीं होगा अंतर, जल्द होगा जारी, कांग्रेस ने कहा- जनता को भूपेश पर भरोसा
घोषणा पत्र को लेकर BJP ने कहा- कथनी और करनी में नहीं होगा अंतर, जल्द होगा जारी, कांग्रेस ने कहा- जनता को भूपेश पर भरोसा

छत्तीसगढ़ में बीजेपी कांग्रेस के मुकाबले में पिछड़ गई है। बीजेपी ने कहा कि उनकी कथनी और करनी में अंतर नहीं होगा।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे में सियासी घमासान तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी कांग्रेस के मुकाबले में पिछड़ गई है। पहले चरण के चुनाव को मात्र 6 दिन ही शेष हैं और अब तक न तो बीजेपी का घोषणा पत्र आया है और न ही किसी बड़े नेता ने कोई घोषणा की है। इसको लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं, प्रत्याशियों और मतदाताओं का दबाव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर बढ़ गया है। घोषणा में हो देरी को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता एक राग अलाप रहें है कि उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होगा, उनका घोषणा पत्र जनता की मंशा के अनुरूप होगा और जल्द ही जारी किया जाएगा।

पीएम मोदी कर सकते हैं बड़ी घोषणा

घोषणा पत्र में देरी की एक वजह ये भी मानी जा रही है कि बीजेपी की घोषणा पत्र के संयोजक विजय बघेल, सहसंयोजक अमर अग्रवाल, ओपी चौधरी खुद अपने चुनाव में व्यस्त हैं। इनका कहना है कि उन्होंने जनता की राय और सुझाव के आधार पर घोषणा पत्र के मुख्य बिंदु वरिष्ठ नेताओं को सौंप दिए हैं। ऐसी भी चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं। चुनावी मंच से वे प्रथम चरण के चुनाव के मध्य नजर बस्तर के आदिवासी, वनवासी और तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

बीजेपी जो कहती है वह करती है : सोनी

बीजेपी सांसद सुनील सोनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है, छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वादों और बातों पर भरोसा है। इसके पहले उन्होंने आयुष्मान योजना की शुरुआत बस्तर के जांगला से की थी। गुरुवार को भी वे बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

कांग्रेस ने कसा तंज

घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अब तक 17 से ज्यादा गारंटी दे चुकी है, मगर भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। छत्तीसगढ़ की जनता को भूपेश पर भरोसा है भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर नहीं।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • BJP manifesto in Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में बीजेपी का घोषणा पत्र
  • delay in BJP manifesto
  • PM Modi's election rally in Kanker
  • बीजेपी के घोषणा पत्र में देरी
  • कांकेर में पीएम मोदी की चुनावी सभा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा