कांग्रेस ने भितरघात करने वालों पर चलाया कार्रवाई का कोड़ा, दो जिलों के जिलाध्यक्ष को दिखाया बाहर का रास्ता

Chandresh Sharma | Dec 01, 2023, 24:00 IST
Share
कांग्रेस ने भितरघात करने वालों पर चलाया कार्रवाई का कोड़ा, दो जिलों के जिलाध्यक्ष को दिखाया बाहर का रास्ता
कांग्रेस ने भितरघात करने वालों पर चलाया कार्रवाई का कोड़ा, दो जिलों के जिलाध्यक्ष को दिखाया बाहर का रास्ता

कांग्रेस ने रिजल्ट का इंतजार न करते हुए दो जिलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों को पार्टी से निष्कासित करने की बड़ी कार्रवाई की है। टीकमगढ़ और मुरैना के जिलाध्यक्षों पर यह कार्रवाई की गई है।

BHOPAL. गुरुवार की शाम आए एग्जिट पोल के नतीजों के बाद कांग्रेस के खेमे में नाराजगी साफ तौर पर दिखाई दे रही है। खास तौर पर ऐसे पदाधिकारियों के खिलाफ जिन पर चुनाव के दौरान भितरघात के आरोप लगे थे। इसी बीच कांग्रेस ने रिजल्ट का इंतजार न करते हुए दो जिलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों को पार्टी से निष्कासित करने की बड़ी कार्रवाई की है। टीकमगढ़ और मुरैना के जिलाध्यक्षों पर यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक इन दोनों को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निकाला गया है।

निष्कासन का पत्र किया जारी

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और टीकमगढ़ जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद उर्फ महेश यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के चलते 6 साल के लिए निष्कासित किया है। जिसका पत्र सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। माना जा रहा है कि यादव के खिलाफ मिली शिकायत सही पाई गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

मुरैना जिलाध्यक्ष को हटाया और नोटिस भी थमाया

इधर मुरैना के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मधुराज तोमर को पार्टी ने पद से हटा दिया है। हालांकि उन्हें नोटिस जारी कर 7 दिनों में जवाब भी तलब किया गया है। माना जा रहा है कि यदि वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो उनका निष्कासन भी 6 साल के लिए कर दिया जाएगा। तोमर पर बीजेपी के लिए काम करने के आरोप स्थानीय प्रत्याशी ने लगाए थे।

एग्जिट पोल के रुझानों का असर तो नहीं

बता दें कि मध्यप्रदेश समेत 5 राज्यों के चुनाव रिजल्ट 3 दिसंबर को आने वाले हैं। अलग-अलग संस्थानों ने गुरुवार की शाम एग्जिट पोल के रुझान जारी किए। एग्जिट पोल के रुझान हैरान करने वाले हैं। कई एग्जिट पोल सत्ता में बीजेपी की वापसी के संकेत दे रहे हैं। जिससे कांग्रेस के खेमे में खलबली का आलम देखा जा रहा है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Expulsion of graffiti attackers
  • two district presidents removed
  • impact of exit poll trends
  • भितरघात करने वालों का निष्कासन
  • दो जिला अध्यक्ष हटाए गए
  • एग्जिट पोल के रुझानों का असर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा